वैसे तो यह घटना पिछले साल सितंबर की है। लेकिन अब जबकि खुलासा हो चुका है तो किसी का भी दिल दहल जाएगा। आरोपी ने अपनी जिगरी दोस्त की ना केवल चाकू से हत्या की बल्कि उसके पेट से उसका बच्चा भी निकाल लिया। आरोपी इस समय पुलिस की गिरफ्त में है। इस पूरे मामले का एक पहलू यह है कि अगर पीड़ित के गहने आरोपी के पास ना मिले होते तो शायद पुलिस के लिए उसे पकड़ पाना मुश्किल होता।
दोस्त ने दोस्ती का किया कत्ल
मामला कोलंबिया का है। आरोपी मारिलुज मासकेरा ने अपनी गर्भवती दोस्त युलेक्सिस वैलिसिलोस अपने कैलेंडरिया स्थित घर में चाकू से मार डाला। कोलंबिया पुलिस के मुताबिक मासकेरा ने पीड़ित को उसके होने वाले तीसरे बच्चे को गिफ्ट देने के लिए बुलाया था। लेकिन उसके इरादे नेक नहीं थे। मासकेरा ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। करीब दो महीने की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने नवंबर के महीने में आरोपी की गिरफ्तारी की थी।
कड़ी पूछताछ में टूट गई आरोपी
कोलंबिया पुलिस का कहना है कि उनके लिए यह केस काफी जटिल था। दरअसल इस मामले में किसी तरह का सुराग नहीं मिल रहा था। लेकिन पीड़ित के गहनों की बरामदगी जब आरोपी के पास से हुई तो पता चला कि हत्या वाले दिन वो उसके घर थी। शुरुआती पूछताछ में आरोपी अपना हाथ होने से इनकार करती रही। लेकिन जब गहनों के बारे में पूछा गया तो वो सही सही जवाब नहीं दे सकी।
दोस्ती का कत्ल, महिला ने पहले की हत्या बाद में पेट काटकर बच्चे को निकाला
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Mar 26, 2021, 09:02 AM IST
कोलंबिया में एक दोस्त ने दोस्ती का ही कत्ल कर दिया। गिफ्ट देने के बहाने अपने दोस्त को घर पर बुलाया और चाकू मारकर हत्या कर दी।
End of Article

