Ghaziabad: महिला के फूफा के साथ थे नाजायज संबंध, रोड़ा बन रहे शौहर को उतारा मौत के घाट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2021, 09:56 AM IST

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अवैध संबंधों के चलते अपने ही पति की हत्या कर दी और फिर पुलिस को चकमा देने की भी कोशिश की।

Ghaziabad: महिला के फूफा के साथ थे नाजायज संबंध, रोड़ा बन रहे शौहर को उतारा मौत के घाट
Photo Credit: BCCL

गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे शौहर यानि पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। शातिर महिला ने पति की हत्या के बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस में दर्ज करा दी। पुलिस ने जब मृतक पति का शव बरामद किया तो कड़ियां खुलनी शुरू हुई और धीरे-धीरे साजिश का खुलासा हुआ तो आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिला के गिरफ्तार होने की खबर मिलते ही उसके प्रेमी और रिश्ते के फूफा ने जेल जाने के डर से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

गाजियाबाद का है मामला

मामला गाजियाबाद के मसूरी इलाके का है। खबर के मुताबिक, गुड्डी नाम की महिला के अपने फूफा के साथ अवैध संबंध थे और इसकी खबर उसके शौहर को भी हो गई थी। इसके बाद महिला और उसके प्रेमी (फूफा) जान मोहम्मद ने महिला के पति अनीस को रास्ते से हटाने का प्लान किया और साजिश के तहत महिला ने अपने पति अनीस को हापुड़ भेज दिया। यहां पहले से मौजूद प्रेमी जान मोहम्मद ने अनीस के सिर पर भारी भरकम वस्तु से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। 

हत्या के बाद दर्ज करवाई रिपोर्ट

इसके बाद महिला ने अपने बहनोई और देवर के खिलाफ पति की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी। पुलिस ने अनीस के शव के शव की तलाशी ली और शक की सुई गुड्डी पर आकर टिक गई। पुलिस ने सबसे पहले गुड्डी की कॉल डिटेल्स खंगाली तो पता चला कि जान मोहम्मद के साथ उसकी घंटो तक बात होती हैं। इसके बाद पुलिस ने गुड्डी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो वह टूट पड़ी।

प्रेमी ने किया सुसाइड

गुड्डी ने बताया कि उसके अपने फूफा जान मोहम्मद के साथ अवैध संबंध थे और उसका पति इन संबंधों में रोड़ा बन रहा था। इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई तथा उसका मर्डर कर दिया। फिलहाल महिला जेल की सलाखों के पीछे है। जिस प्रेमी की खातिर उसने पति की हत्या की उसने खुद जेल जाने के डर से आत्महत्या कर ली है।

End of Article