महिला ने बेरहमी से की वॉचमैन की पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना, देखें VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2020, 06:22 PM IST

हैदराबाद से एक वीडियो आया है, जिसमें एक महिला को एक सिक्योरिटी गार्ड को बेरहमी से पिटते हुए देखा जा सकता है। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस में शिकायत की गई है।

महिला ने बेरहमी से की वॉचमैन की पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना, देखें VIDEO

नई दिल्ली: हैदराबाद के चंद्रनगर इलाके में एक अपार्टमेंट में चौकीदार के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति ने एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शख्स ने महिला पर उसके साथ पिटाई करने का आरोप लगाया है। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला जिसकी पहचान श्री लक्ष्मी के रूप में हुई, वह दोपहर करीब 2:15 बजे एक सफेद कार से अपार्टमेंट में पहुंचती है। उसे कार से उतरते हुए देखा जाता है और इसके बाद वो सिक्योरिटी गार्ड को पिटना शुरू कर देती है। पहले वो वॉचमैन को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारती है और बाद में चप्पल से उसकी पिटाई शुरू कर देती है। 

घटना के बाद पीड़ित चौकीदार, जिसकी पहचान रफीक के रूप में हुई, स्थानीय पुलिस से संपर्क करता है और महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराता है। पुलिस ने कहा कि उन्हें चौकीदार की शिकायत मिली है। वे अदालत से अनुमति प्राप्त करने के बाद महिला के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे।

End of Article