Gurugram Gang Rape: गुरूग्राम में 25 साल की युवती के साथ गैंगरेप, बेरहमी से पिटाई भी की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 5, 2020, 07:13 AM IST

Gurugram Gang rape news: गुरुग्राम में एक 25 साल की युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है, यह वारदात शनिवार देर रात डीएलएफ फेज 2 इलाके की बताई जा रही है।

Gurugram Gang Rape: गुरूग्राम में 25 साल की युवती के साथ गैंगरेप, बेरहमी से पिटाई भी की

महिलाओं संग हैवानियत का सिलसिला थम नहीं रहा है यूपी के हाथरस के बाद अब दिल्ली से सटे गुरूग्राम में गैंगरेप का मामला सामने आया है, यह वारदात शनिवार देर रात डीएलएफ फेज 2 इलाके की बताई जा रही है जहां पर चार युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप किया दरिंदे यहीं नहीं रूके बल्कि उसे बेरहमी से पीटा भी गया, पिटाई से युवती बुरी तरह से घायल हो गई और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।

मारपीट के कारण पीड़िता के सिर में गंभीर चोट के चलते पहले उसे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। चार युवकों पर इस युवती से गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने का आरोप है,गैंगरेप के बाद महिला से मारपीट भी की गई।

युवती ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई

बताया जा रहा है कि पीड़िता आरोपी चार में से एक युवक को पहले से जानती थी और उसी से मिलने गुरुग्राम आई थी वहीं युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला, युवती ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई, जिससे युवती के​ सिर पर गंभीर चोट आई हैं।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

बताया जा रहा है कि पीड़िता के सिर को पकड़कर फर्श और दीवारों पर मारा गया, जिसकी वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी होते ही गुरुग्राम पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शहर के पॉश इलाके डीएलएफ फेज 2 में वारदात को अंजाम दिया गया है,बताया जा रहा है कि आरोपी युवक स्विगी और जमेटो में डिलीवरी बॉय का काम करते हैं।

End of Article