Gujarat: राजकोट में पति ने पत्नी और प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, फिर किया 11 बार चाकू से वार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 12:43 PM IST

Gujarat: पुलिस ने आरोपी की पहचान हुसैन इब्राहिम के रूप में की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इब्राहिम नैंसी नाम की महिला से प्यार करता था और उसने आठ साल पहले उससे शादी कर ली थी।

Gujarat: राजकोट में पति ने पत्नी और प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, फिर किया 11 बार चाकू से वार

Gujarat: गुजरात के राजकोट में एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर कथित रूप से चाकू मार दिया। आरोपी ने कथित तौर पर 11 बार चाकू मारा। ये घटना राजकोट के यूनिवर्सिटी एरिया की है। पुलिस ने आरोपी की पहचान हुसैन इब्राहिम के रूप में की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इब्राहिम नैंसी नाम की महिला से प्यार करता था और उसने आठ साल पहले उससे शादी कर ली थी।

राजकोट में पति ने पत्नी के प्रेमी का किया मर्डर

11 बार चाकू से प्रेमी पर किया वार

वहीं नैंसी कथित तौर पर इब्राहिम के दोस्त अख्तर के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में थी। इब्राहिम ने नैंसी को अख्तर के साथ आपत्तिजनक की स्थिति में पाया, जिससे वह गुस्सा हो गया। गुस्से में आकर इब्राहिम ने चाकू लेकर अख्तर पर 11 वार किए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर हुसैन इब्राहिम को हिरासत में ले लिया है।

इसी बीच एक दूसरी घटना में एक महिला पर प्रेमी की मदद से पति का गला काटकर हत्या करने का आरोप है। घटना शहर के आदर्शमंडी जिले के हरदेवनगर की है। सोमवार को जब हत्या का खुलासा हुआ तो मोहल्ले में दहशत फैल गई। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को हत्या का हथियार भी मिला है। पीड़िता की मां ने अपनी बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ आदर्शमंडी थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया है। 

End of Article