Jacqueline Fernandez की खत्म नहीं हो रहीं मुसीबतें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नया समन, 14 सितंबर को पेशी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 06:25 PM IST

  summon to Jacqueline Fernandez: दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को नया समन भेजा है, अब 14 सितंबर को पेश होना होगा।

Jacqueline Fernandez की खत्म नहीं हो रहीं मुसीबतें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नया समन, 14 सितंबर को पेशी

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने नया समन जारी कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) की अपील के बाद उनकी सोमवार की पेशी को टालते हुए उन्हें एक नया समन जारी किया है अब एक्ट्रेस से 14 सितंबर को पूछताछ की जाएगी।

इससे पहले इस मामले में एक्ट्रेस पहले जारी हुए समन के मुताबिक 12 सितंबर को पेश होने के आदेश दिए गए थे। लेकिन अभिनेत्री ने तय तारीख पर उपस्थित होने पर असमर्थता जताते हुए पुलिस से दूसरी डेट की मांग की थी।

जारी समन के मुताबिक अब एक्ट्रेस को 14 सितंबर को पेश होने का आदेश दिया गया है। गौर हो कि  सुकेश चंद्रशेखर  से जुड़े 200 करोड़ से ज्यादा के मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में जैकलीन फर्नांडिस को अब 14 सितंबर को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश होना होगा।

इससे पहले सितंबर के पहले हफ्ते में ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने इस मामले में एक अन्य बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही की गवाही दर्ज की थी। चंद्रशेखर को फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित कुछ हाई-प्रोफाइल लोगों से कथित तौर पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने कई बॉलीवुड हस्तियों और मॉडलों से चंद्रशेखर से कथित संबंधों के लिए पूछताछ की है।

End of Article