Delhi: दिल्ली में मोमोज की प्लेट में गिरने पर शख्स की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 02:06 PM IST

Delhi: पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक राजमिस्त्री का काम करने वाला जितेंद्र अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ तिरंगा चौक के पास रहता था। शनिवार की रात वह अपने दोस्त वीरेंद्र से मिलने निकला था।

Delhi: दिल्ली में मोमोज की प्लेट में गिरने पर शख्स की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली में मोमोज की प्लेट गिरने पर नशे की हालत में एक शख्स ने धारदार हथियार से दूसरे शख्स की हत्या कर दी। घटना दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में हुई, जहां जीतेंद्र नाम के शख्स की वजह से मोमोज की प्लेट जमीन पर गिरने के बाद नकुल नाम के शख्स ने उसकी गर्दन में छुरा घोंप दिया। छुरा घोंपन से घायल जीतेंद्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

दिल्ली में मोमोज की प्लेट गिरने पर हुई शख्स की हत्या

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक राजमिस्त्री का काम करने वाला जितेंद्र अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ तिरंगा चौक के पास रहता था। शनिवार की रात वह अपने दोस्त वीरेंद्र से मिलने निकला था। वे बाजार में खड़े थे तभी नकुल वहां पहुंचा और मोमोज खाने लगा। जीतेंद्र ने गलती से नकुल को धक्का दे दिया और मोमोज की प्लेट जमीन पर गिर गई।

पुलिस ने आरोपी शख्स को किया गिरफ्तार

मोमोज की प्लेट गिरने से नाराज होकर नकुल जितेंद्र को गालियां देने लगा। जितेंद्र ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जेब से चाकू निकाल कर उसके गले में वार कर दिया। पुलिस घटनास्थल की जांच के लिए पहुंची और नकुल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

End of Article