Delhi Crime: दिल्ली के बसंत बिहार में एक ही घर से मिली 3 लोगों की लाश, सुसाइड का शक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 22, 2022, 07:10 AM IST

Delhi Three deadbody in house:दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शनिवार देर शाम एक फ्लैट में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए।

 Delhi Crime: दिल्ली के बसंत बिहार में एक ही घर से मिली 3 लोगों की लाश, सुसाइड का शक

नई दिल्ली: दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शनिवार शाम एक 35 वर्षीय महिला और उसकी दो बेटियां अपने घर में मृत पाई गईं। पुलिस को संदेह है कि तीनों की मौत "घुटन" से हुई, और अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस को शुरुआती जांच में ये सुसाइड  लग रहा है क्योंकि कमरा अंदर से बंद था

घर से मां और दो बेटियों की लाश मिली है, पुलिस ने कहा कि कंट्रोल रूम में एक फोन आया कि एक परिवार ने अपने घर के अंदर खुद को बंद कर लिया है और जवाब नहीं दे रहा है। पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़ा तो तीन शव बिस्तर पर पड़े मिले।

डीसीपी ने कहा कि 'पुलिस ने पाया कि एक गैस सिलेंडर का नॉब खुला हुआ था, और एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद किया। उन्होंने यह भी पाया कि कमरे में तीन छोटी सुगंधित मोमबत्तियां रखी हुई थीं। ऐसा संदेह है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है।'

डीसीपी ने कहा कि जांच चल रही थी वैसे प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला के पति का पिछले साल अप्रैल में कोविड-19 के कारण निधन हो गया था और परिवार अवसाद से जूझ रहा था। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि महिला किसी बीमारी से जूझ रही थी।'

End of Article