Aurangabad Gang-Rape: औरंगाबाद में मानवता हुई शर्मसार, 17 साल की बच्ची से नाबालिग समेत छह लोगों ने किया गैंगरेप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 05:55 PM IST

Aurangabad Gang-Rape: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (रेप) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Aurangabad Gang-Rape: औरंगाबाद में मानवता हुई शर्मसार, 17 साल की बच्ची से नाबालिग समेत छह लोगों ने किया गैंगरेप

Aurangabad Gang-Rape: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग समेत छह लोगों ने कथित तौर पर 17 साल की लड़की का गैंगरेप किया। पुलिस ने कहा कि पीड़िता औरंगाबाद जिले के कन्नड़ तालुका की रहने वाली है।

औरंगाबाद में 17 साल की बच्ची से नाबालिग समेत छह लोगों ने किया गैंगरेप 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपियों में से एक ने शुक्रवार को गांव के एक खेत में लड़की के साथ कथित तौर पर रेप किया। लड़की के माता-पिता ने शनिवार को पुलिस से संपर्क करने के बाद अपराध का खुलासा किया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने 19 से 33 साल की उम्र के पांच लोगों को गिरफ्तार किया और उसी दिन किशोर को भी हिरासत में लिया। 

पांच आरोपियों को कोर्ट ने 17 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (रेप) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने आगे कहा कि पांच आरोपियों को एक अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 17 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं नाबालिग आरोपी को किशोर गृह भेज दिया गया है।

End of Article