'पीछे से उसे जबरन पकड़ लिया', JNU में AISA कार्यकर्ता पर लगा महिला का यौन शोषण करने का आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2022, 06:20 AM IST

AISA के एक कार्यकर्ता पर JNU कैंपस में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे बिना सहमति के अनुचित तरीके से छुआ और पीछे से पकड़ लिया।

 'पीछे से उसे जबरन पकड़ लिया', JNU में AISA कार्यकर्ता पर लगा महिला का यौन शोषण करने का आरोप

नई दिल्ली: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के एक कार्यकर्ता पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। एक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गयी। ‘कंसर्न्ड विमेन ऑफ जेएनयू’ ने एक बयान में कहा, ‘आरोपी ने पीड़िता को उसकी मर्जी के बिना अनुचित रूप से छूआ और पीछे से उसे जबरन पकड़ लिया। पीड़िता को उसके सहपाठियों के माध्यम से उसे बदनाम करने तथा उसकी विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने की साजिशों के बारे में भी बताया जा रहा है।’

शिकायत में तारीख का जिक्र नहीं

बयान में घटना की तारीख का जिक्र नहीं है। इस बीच, आइसा ने कहा कि शिकायत की जांच को उस समिति के पास भेजा गया है जो यौन उत्पीड़न मामले के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करती है। आरोपी कार्यकर्ता को संगठन की गतिविधियों में भाग न लेने को कहा गया है। जेएनयू आईसीसी की पीठासीन अधिकारी पूनम कुमारी से संपर्क करने पर उन्होंने घटना के बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन

जेएनयू के ‘डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर’ सुधीर प्रताप सिंह ने भी कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। वहीं, जेएनयू आइसा की सचिव मधुरिमा कुंडु ने कहा कि उन्होंने शिकायतकर्ता को एक संदेश भेजा है और उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

End of Article