Sexual Abuse: रांची के मशहूर स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला स्टाफ से अश्लीलता करने का आरोप, वीडियो और ऑडियो बनाए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 10:18 PM IST

Ranchi Teacher Sexual Abuse: रांची के एक मशहूर ​शैक्षणिक संस्थान के ​प्रिंसिपल पर स्कूल में ही कार्यरत एक महिला कर्मी ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि कई बार समझाने पर भी प्रिंसिपल अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिसके बाद उसने प्रिंसिपल के खिलाफ अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया।

Sexual Abuse: रांची के मशहूर स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला स्टाफ से अश्लीलता करने का आरोप, वीडियो और ऑडियो बनाए
Photo Credit: BCCL

Ranchi Teacher Sexual Abuse: रांची में इस बार शिक्षा के मंदिर में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक मशहूर ​शैक्षणिक संस्थान के ​प्रिंसिपल पर स्कूल में ही कार्यरत एक महिला कर्मी ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं इस महिला कर्मी का आरोप है कि प्रिंसिपल कई बहानों से उसे चैंबर में बुलाकर उसे गलत तरीके से छूता था और अश्लील हरकतें करता था। 

पीड़िता का आरोप है कि कई बार समझाने पर भी प्रिंसिपल अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर प्रिंसिपल के खिलाफ अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया। सबूत के तौर पर इस महिला कर्मी ने पुलिस को प्रिंसिपल के कई वीडियो और ऑडियो भी सौंपे हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। 

ऐसे एकत्रित किए पीड़िता ने सबूत 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि प्रिंसिपल अक्सर उसे ब्लड प्रेशर चैक करने के बहाने चैंबर में बुला लेता था। आरोपी कई बार उसके साथ अश्लील हरकतें कर चुका था, इसलिए वह अपना फोन ऑन करके ही चैंबर में जाती थी। जिसकी जानकारी प्रिंसिपल को नहीं थी। तभी ये वीडियो  पीड़िता ने बना लिए। फोन पर प्रिंसिपल गंदी बातें करता था जिसे पीड़िता ने रिकॉर्ड कर लिया। 

मजबूरी का उठाता था फायदा

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसपर लगातार संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। इतना ही नहीं आरोपी उसे वॉट्सऐप पर अश्लील वीडियो भेजता था। वह पीड़िता पर भी लगातार न्यूड वीडियो भेजने का दबाव बना रहा था। पीड़िता का कहना है कि प्रिंसिपल को पता था कि वह गरीब परिवार की है, इसलिए नौकरी करना उसकी मजबूरी थी। वह इसी का फायदा उठाना चाहता था।  

कई बार की जबरदस्ती करने की कोशिश 

पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी ने कई बार उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इसके वीडियो भी पीड़िता ने बना लिए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि  प्रिंसिपल की गंदी हरकतों के कारण ही स्कूल की कई महिला टीचर्स जॉब छोड़कर चली गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!