कानपुर में घर में घुस रहे थे चोर, अमेरिका में रह रहे परिवार ने CCTV में देख लिया, फिर ऐसे रोकी लूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2022, 06:41 PM IST

Kanpur News: कानपुर के एक घर में लुटरे चोरी के उद्देश्य से घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अमेरिका में रह रहे मकान के मालिक ने उन्हें सीसीटीवी कैमरे में देख लिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

कानपुर में घर में घुस रहे थे चोर, अमेरिका में रह रहे परिवार ने CCTV में देख लिया, फिर ऐसे रोकी लूट

अमेरिका के न्यूजर्सी में एक परिवार ने CCTV फुटेज देखकर कानपुर में अपने घर में सेंधमारी की कोशिश को नाकाम करने में कामयाबी हासिल की। परिवार ने सीसीटीवी में देखा कि बदमाश घर में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे थे। परिजनों ने तुरंत कानपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घर पहुंचकर चोरों को पकड़ लिया। इस तरह अमेरिका में रहते हुए परिवार ने कानपुर में अपनी घर में चोरी होने से रोक ली।

न्यूजर्सी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर 38 साल के विजय अवस्थी को सोमवार की देर रात को अपने मोबाइल फोन पर अलर्ट मिला। यह सिंगल कानपुर के चकेरी थाने के अंतर्गत आने वाले श्याम नगर में उनके पैतृक घर में लगे सीसीटीवी कैमरों और सेंसर से था। घर में घुस रहे बदमाशों की लाइव फुटेज देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। विजय ने चोरों को चेतावनी देने के लिए माइक विकल्प का भी इस्तेमाल किया लेकिन चेतावनी का उन पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके बजाय उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए।

पुलिस जब घर पहुंची तो लुटेरों ने फायरिंग कर दी और जवाबी फायरिंग में उनमें से एक घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया, अन्य भागने में सफल रहे। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हमीरपुर जिले के रहने वाले सोनू के रूप में हुई है। विजय की दो बहनें पूनम और प्रीति शहर के बर्रा इलाके में रहती हैं और घर की चाबियां दोनों के पास रहती हैं। पुलिस ने उन्हें सामान की जांच के लिए बुलाया।

डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायल बदमाश की हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम उससे पूछताछ करेंगे और उसके साथियों के बारे में पता लगाएंगे जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विजय के घर में एक किराएदार और केयरटेकर भी रह रहे थे। लेकिन किराएदार कुछ दिन पहले अपने गांव गया हुआ था।

End of Article