Goa: रेप के बाद 16 साल की पीड़िता ने की सुसाइड की कोशिश, पकड़ा गया आरोपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2021, 04:21 PM IST

Goa News: गोवा में एक 16 साल की लड़की के साथ एक 31 साल के शख्स ने बलात्कार किया। बाद में पीड़िता ने सुसाइड करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Goa: रेप के बाद 16 साल की पीड़िता ने की सुसाइड की कोशिश, पकड़ा गया आरोपी

नई दिल्ली: गोवा के पोरवोरिम में अपहरण और बलात्कार की शिकार 16 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना 3 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच हुई, जबकि 31 वर्षीय आरोपी को पोरवोरिम पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी और पीड़िता कथित तौर पर एक ही इलाके में रहते थे, जिसके बाद उस व्यक्ति ने उससे दोस्ती कर ली। घटना वाले दिन आरोपी ने लड़की को अपने साथ ड्राइव पर चलने को कहा। जब वे ड्राइव पर गए तो उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में उस व्यक्ति ने पीड़िता को उसके घर के पास छोड़ दिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

हालांकि, शाम को लड़की पड़ोस की एक इमारत में गई और तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने उसे कूदते हुए देखा और उसे तुरंत गोवा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पैर में फ्रैक्चर है और वह खतरे से बाहर है।

पीड़िता ने अपने परिवार को घटना के बारे में नहीं बताया क्योंकि वह डरी हुई थी। हालांकि, घटना के दो दिन बाद 5 नवंबर को उसने अपने भाई को इसकी जानकारी दी। परिवार ने तुरंत पोरवोरिम थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को आरोपी को पुलिस हिरासत में कोर्ट में पेश किया गया।  

End of Article