क्राइम

पॉक्सो केस में बीएस येदियुरप्पा का जेल जाना तय! अरेस्ट वारंट हुआ जारी, CID के सामने पूछताछ के लिए नहीं हुए थे हाजिर

B S Yediyurappa POCSO case: बेंगलुरु की एक अदालत ने गुरुवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO मामले में गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

Image

बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा पर लगा है लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप

B S Yediyurappa POCSO case: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा का जेल जाना तय लग रहा है। एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। पॉक्सो के इस मामले में कर्नाटक की सीआईडी जांच कर रही है और बीएस येदियुरप्पा को पूछताछ के लिए बुलाई थी।

बी एस येदियुरप्पा के खिलाफ गैर जमानती वारंट

बेंगलुरु की एक अदालत ने गुरुवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO मामले में गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। येदियुरप्पा पर POCSO अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 A (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

17 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला

यह मामला 17 वर्षीय लड़की की मां की शिकायत पर दर्ज किया गया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि इस साल फरवरी में कर्नाटक में अपने आवास पर एक बैठक के दौरान येदियुरप्पा ने उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया था। येदियुरप्पा के खिलाफ आरोप लगाने वाली 54 वर्षीय महिला की पिछले महीने एक निजी अस्पताल में फेफड़ों के कैंसर के कारण मौत हो गई थी।

सीआईडी के सामने पेश नहीं हुए येदियुरप्पा

वहीं येदियुरप्पा ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह कानूनी रूप से केस लड़ेंगे। सीआईडी ने येदियुरप्पा को 12 जून को इस मामले में पेश होने को कहा था लेकिन येदियुरप्पा ने कहा था, कि वो दिल्ली में है लिहाजा 17 जून को सीआईडी के सामने पेश होंगे।

गृह मंत्री कर चुके हैं गिरफ्तारी का इशारा

इससे पहले दिन में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि मामले की जांच कर रहे आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है और अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article