मुंबई में लव जिहाद (Love Jihad) के चलते एक हत्या का मामला सामने आया है। तिलक नगर इलाके में पुलिस ने बीती रात एक मर्डर (Murder) केस रजिस्टर किया। इकबाल शेख नाम के आरोपी पर 20 वर्षीय अपनी पत्नी रूपाली चंदनशीवे की चाकू से गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक लड़की के परिवार वालों का आरोप है कि इकबाल ने रूपाली से 3 साल पहले लव मैरिज की थी, दोनों को दो साल का एक बेटा भी है। पिछले कुछ समय से रूपाली का अपने पति और उसके परिवार से बुर्का (Burqa) पहनने और मुस्लिम रीति रिवाज मानने को लेकर विवाद चल रहा था, जिसको लेकर वो कुछ समय से अलग रह रहे थे। इन सब से परेशान होकर रूपाली ने आखिरकार जब इकबाल से तलाक चाहा, और बच्चे की कस्टडी इकबाल को देने से इनकार किया तो दोनों में फिर लड़ाई हुई जिसमें इकबाल ने रूपाली की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और परिवार के आरोपों की जांच कर रही है।
क्राइम
'लव-जिहाद' की बलि चढ़ी एक और हिंदू महिला, बुर्का पहनने से इनकार किया तो पति ने कर दी हत्या
- Agency by: Agency
- Updated Sep 27, 2022, 11:26 AM IST
लव जिहाद (Love Jihad) में एक हिंदू महिला को जान गंवानी पड़ी। मुंबई के तिलक नगर इलाके इकबाल शेख नाम एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी रूपाली चंदनशीवे की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह बुर्का पहनने से इनकार कर दिया था।
बुर्का नहीं पहनने पर हिंदू महिला की हत्या
Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
- बुर्का नहीं पहनने के चलते हिंदू महिला की हत्या।
- तीन साल पहले महिला ने मुस्लिम युवक से शादी की थी।
- महिला ने मुस्लिम रीति-रिवाज मानने से कर दिया था।
