क्राइम

Date पर ब्वॉयफ्रेंड को लेट पहुंचना पड़ा भारी, गुस्से में गर्लफ्रेंड ने चाकू से गर्दन पर किया हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 12:26 PM IST

Hyderabad: केपीएचबी पुलिस ने कहा कि दोनों ने एक रेस्तरां में मिलने का प्लान बनाया था, लेकिन ब्वॉयफ्रेंड समय पर नहीं पहुंचा। इसके बाद जब ब्वॉयफ्रेंड दो घंटे से अधिक देर के बाद पहुंचा तो आरोपी गर्लफ्रेंड ने उसके साथ जाने से मना कर दिया।

Image

डेट पर ब्वॉयफ्रेंड को लेट पहुंचना पड़ा भारी।

Photo : iStock

Hyderabad: केपीएचबी (KPHB) में कहासुनी के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड (Boyfriend) की गर्दन पर चाकू से हमला करने वाली गर्लफ्रेंड (Girlfriend) को बुधवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस (Police) ने कहा कि शख्स को गहरी चोट आई है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। आरोपी गर्लफ्रेंड अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ 6 महीने से भी अधिक समय से रिलेशनशिप (Relationship) में हैं। गर्लफ्रेंड ने मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाने का फैसला किया था। दोनों प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।

केपीएचबी पुलिस ने कहा कि दोनों ने एक रेस्तरां में मिलने का प्लान बनाया था, लेकिन ब्वॉयफ्रेंड समय पर नहीं पहुंचा। इसके बाद जब ब्वॉयफ्रेंड दो घंटे से अधिक देर के बाद पहुंचा तो आरोपी गर्लफ्रेंड ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर नशे में धुत ब्वॉयफ्रेंड ने उसे थप्पड़ मार दिया।

नशे में धुत ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारा थप्पड़

इसके बाद आरोपी गर्लफ्रेंड ने अपने पास रखे क्राफ्ट नाइफ को बाहर निकालकर अपने बॉयफ्रेंड पर हमला कर दिया। हमले से ब्वॉयफ्रेंड की गर्दन पर गहरा घाव लगा और फिर वहां मौजूद स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले जाया। ब्वॉयफ्रेंड की शिकायत के आधार पर आरोपी गर्लफ्रेंड के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article