क्राइम

रात में दूसरी बार सेक्स करना चाहता था पति, मना करने पर पत्नी का घोंट दिया गला, 50 KM दूर ले जाकर फेंका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 11:44 AM IST

Amroha Crime News: ठाकुरद्वारा के सर्किल ऑफिसर अर्पित कपूर ने कहा कि आरोपी अनवर ने पूछताछ के दौरान रुख्सार की हत्या को स्वीकार किया। साथ ही उसने कहा कि वह पहले से ही उसके व्यवहार से परेशान था और उसे मारना चाहता था।

Image

रात में दूसरी बार सेक्स नहीं करने पर पति ने की पत्नी की हत्या।

Photo : iStock

Amroha Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा जिले (Amroha District) में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि 34 साल के शख्स ने अपनी 30 साल की पत्नी की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि उसने एक रात में दो बार सेक्स (Sex) करने से मना कर दिया था। पुलिस के सामने एक वीडियो बयान में मोहम्मद अनवर ने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली है।

साथ ही उसने कहा कि उसने सोमवार रात अपनी पत्नी को सेक्स के लिए जगाया। सेक्स करने के कुछ समय बाद वह फिर से सेक्स करना चाहता था, लेकिन पत्नी ने इसके लिए मना कर दिया। इसके बाद गुस्सा होकर अनवर ने कहा कि रस्सी के टुकड़े से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने शव को पॉलीथिन की बोरी में पैक कर घर से करीब 50 किलोमीटर दूर फेंक दिया।

अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक पत्नी के शव को फेंकने के बाद उसी दिन अनवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी लापता हो गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मंगलवार को ठाकुरद्वारा के रतूपुरा गांव के पास एक महिला का अज्ञात शव बरामद किया। पुलिस ने ठाकुरद्वारा थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज करने के बाद अपनी जांच शुरू की और शव की फोटो आसपास के थानों को शेयर कीं।

अमरोहा में दर्ज एक गुमशुदगी की शिकायत की डिटेल के मिलान के बाद मुरादाबाद पुलिस ने शव की पहचान के लिए अनवर को बुलाया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान वह टूट गया और वहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अमरोहा की रहने वाली मृतक रुखसार की साल 2013 में अनवर से शादी हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। अनवर अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर बेकरी चलाता है, जबकि उसका परिवार फर्स्ट फ्लोर पर रहता है।

ठाकुरद्वारा के सर्किल ऑफिसर अर्पित कपूर ने कहा कि आरोपी अनवर ने पूछताछ के दौरान रुख्सार की हत्या को स्वीकार किया। साथ ही उसने कहा कि वह पहले से ही उसके व्यवहार से परेशान था और उसे मारना चाहता था। वहीं जब उसने सोमवार रात दूसरी बार उसके साथ सेक्स करने से इनकार कर दिया तो उसने उसकी हत्या कर दी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article