क्राइम

Car Accident CCTV: महिला और लड़की को तेज रफ्तार कार ने कुचला, दर्दनाक हादसे का Video आया सामने

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 2, 2023, 01:24 AM IST

Haridwar Delhi highway Car Accident: दिल्ली हरिद्धार हाइवे पर एक भयानक रोड एक्सीडेंट सामने आया है यहां एक कार ने एक महिला और बच्ची को जोरदार टक्कर मारी, दोनों काफी दूर जाकर गिरीं इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Car Accident Video: दिल्ली की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट तेज रफ्तार में डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई इस दौरान गाड़ी ने एक महिला और एक बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी दोनों उछलकर कई फीट दूर जा गिरे इस पूरे घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

इस फुटेज में आप गाड़ी की तेज रफ्तार देख सकते हैं, दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफ़र कर दिया गया है दोनों की ही हालत गंभीर बनी हुई है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला और बच्ची सही से रोड क्रास कर रहे हैं और जैसे ही वो बीच रास्ते में होते हैं तभी एक अनियंत्रित कार उन्हें जोरदार टक्कर मारती दिख रही है, जिससे ये हादसा सामने आया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article