क्राइम

Police Inspector Murder: झारखंड के रांची में स्पेशल ब्रांच में तैनात एक सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या

Police Inspector Murder in Ranchi Jharkhand: रांची में स्पेशल ब्रांच में तैनात एक सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, अनुपम कच्छप नाम के सब इंस्पेक्टर का शव रांची रिंग रोड से बरामद किया गया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Police Inspector Murder in Ranchi: रांची में शुक्रवार देर रात एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।अधिकारियों ने बताया कि विशेष शाखा में तैनात उपनिरीक्षक अनुपम कच्छप देर रात करीब दो बजे कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड इलाके में खून से लथपथ मिले।अधिकारियों के मुताबिक, कच्छप को राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रांची के उप महानिरीक्षक (DIG) अनूप बिरथरे ने 'बताया, 'कच्छप के शरीर पर गोलियों के दो घाव मिले हैं। गोलियां उनकी पीठ के आर-पार हो गई थीं।'उन्होंने बताया कि कच्छप एक पार्टी से लौट रहे थे, तभी यह घटना होने की आशंका है।

दरोगा की पहचान अनुपम कच्छप के रूप में हुई

दरोगा की पहचान अनुपम कच्छप के रूप में हुई है, वह 2018 बैच के दरोगा थे बिरथरे ने कहा, 'घटना रात 12 से एक बजे के बीच की है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।' उनके शरीर पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article