क्रिकेट

Jos Buttler's Century: जोस बटलर ने आतिशी शतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, तोड़ा एमएस धोनी का भी रिकॉर्ड

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने शनिवार को भारत के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

Image

जोस बटलर

Photo : AP

लंदन: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने शनिवार को भारत के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए 51 गेंद में शतक जड़ दिया। पारी की शुरुआत करने आए बटलर ने पारी की शुरुआत धीमी गति से की और 34 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने तेजी दिखाते हुए अगली 17 गेंद में अपना शतक 51 गेंद में 9 चौके और 6 छक्के की बदौलत पूरा कर लिया। ये उनके अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का दूसरा शतक है। बटलर शतक पूरा करने के बाद भी नहीं रुके और अंत में 64 गेंद में 131 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने इस दौरान 12 चौके और 8 छक्के जड़े। ये उनका अंतरराष्ट्रीय टी20 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अपनी इस पारी के दौरान बटलर ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

ब्रूक के साथ की रिकॉर्ड साझेदारी

जोस बटलर ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के साथ दूसरे विकेट के लिए 233 (103) रन की साझेदारी की। यह भारत के खिलाफ इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 2022 में डेविड मिलर और क्विंडन डिकॉक ने 174 रन की साझेदारी की थी। इस रिकॉर्ड को ब्रूक और बटलर की जोड़ी ने तोड़ दिया। इस साझेदारी की बदलौत इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ 3 विकेट पर 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

जोस बटलर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड भारत के महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज था। धोनी ने 526 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 359 छक्के बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते हुए जड़े थे बटलर अब उनसे आगे निकल गए हैं। उनके खाते में 361* छक्के 350 मैच में दर्ज हो गए हैं। इस सूची में तीसरे पायदान पर 300 छक्के के साथ दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक हैं।

टी20 में चौथे सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बैटर

जोस बटलर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में अब कुल 9 टी20 शतक दर्ज हो गए हैं। इस सूची में पहले पायदान पर क्रिस गेल हैं उनके नाम टी20 में 22 शतक दर्ज हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर 13 शतक के साथ बाबर आजम काबिज हैं। विराट कोहली और डेविड वॉर्नर इस सूची में 10-10 शतक के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

सबसे ज्यादा टी20आई शतक जड़ने वाले विकेटकीपर

जोस बटलर टी20आई में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों में साझा रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड भारत के संजू सैमसन के नाम दर्ज है। सैमसन के नाम तीन शतक दर्ज हैं। दूसरे पायदान पर इस सूची में फिल साल्ट, क्विंटन डिकॉक और लीस्ली दुनबार 2-2 शतक के साथ साझा रूप से काबिज हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article