क्राइम

क्या हुआ था 1 नवंबर को जयपुर के उस स्कूल में, जब 9 साल की अमायरा ने चौथी मंजिल से लगाई थी छलांग? CCTV से असलियत सामने!

Jaipur Amayra Death Case: जयपुर के अमायरा सुसाइड केस में अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में उस दिन की घटना दिख रही है, जब अमायरा ने सुसाइड की थी।

Image

जयपुर के एक स्कूल में 9 साल की अमायरा ने कर ली थी सुसाइड

Jaipur Amayra Death Case: राजस्थान की राजधानी जयपुर में पिछले साल 1 नवंबर को एक नामी की स्कूल की 9 साल की छात्रा अमायरा ने वहीं आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने स्कूल पर गंभीर आरोप लगाए थे, जांच हुई और पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी। अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें अमायरा की जिंदगी के आखिरी कुछ मिनट सामने आए हैं, जिसके बाद अमायरा ने स्कूल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी थी।

सीसीटीवी में क्या?

सीसीटीवी फुटेज मे उस दिन के क्लास रूम का फुटेज है, जिस दिन अमायरा ने सुसाइड की थी। वीडियो में अमायरा पहले नॉर्मल ही दिख रही है। दोस्त से बात कर रही है, डांस क्लास जा रही है। इसके बाद कुछ होता है। अमायरा के कुछ सहपाठी एक डिजिटल स्लेट पर कुछ लिखकर उसे दिखाते हैं, जिसके बाद अमायरा परेशान होती है, क्लास टीचर के पास जाती है और फिर कुछ देर बार सुसाइड कर लेती है।

परिजनों की क्या है मांग?

परिवार का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ छात्र अमायरा को डिजीटल स्लेट पर कुछ लिखकर, उसे दिखाकर अमायरा को तंग कर रहे थे। परिवार का आरोप है कि फुटेज में नजर आ रहा है कि अमायरा परेशान हो गई थी और क्लास टीचर से शिकायत की थी लेकिन क्लास टीचर ने एक्शन नहीं लिया था। परिवार का आरोप है कि एक्शन नहीं लेने से परेशान होकर अमायरा ने छलांग लगाकर खुदकुशी की थी। परिजनों का कहना है कि क्लासरूम टीचर से लेकर प्रिसिंपल तक को इस मामले में आरोपी बनाया जाए, मुकदमा चलाया जाए।

1 नवंबर 2025 को अमायरा ने की थी सुसाइड

अमायरा ने पिछले साल एक नवंबर को सुसाइड की थी। 9 साल की बच्ची का सुसाइड करना, स्कूल में ही छलांग लगाकार, हंगामा मचाने के लिए काफी था। पुलिस ने मामला दर्ज भी किया और अब चार्जशीट भी, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सही से अपना काम नहीं किया है, जिससे असली गुनाहगार बच गए हैं।

Lakhveer Singh Shekhawat
लखवीर सिंह शेखावतauthor

पत्रकारिता में पिछले सात साल से सक्रिय हैं, वर्तमान में Times Now नवभारत में राजस्थान ब्यूरो हेड हैं। इससे पहले, ज़ी मीडिया और न्यूज़18 नेटवर्क के राजस्थान चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया है। उन्होंने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की और राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी में डिग्री हासिल की है। राजस्थान से संबंधित समाचारों और ख़बरों पर विशेष पकड़ रखते हैं। साथ ही देश की प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को कवर करने में भी विशेषज्ञता हासिल है।

और पढ़ें
End of Article