ऐसा लग रहा है इंग्लैंड में भारतीय टीम के लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा है। साउथैम्पटन में 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में जब अय्यर ने लगातर 5वीं बार टॉस जीता तो लगा कि कुछ नया होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पिछले 4 मैच की तरह एकबार फिर इंग्लैंड के बल्लेबाज पहले बैटिंग करने उतरे और भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। नतीजा इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 257 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इंग्लैंड ने पहली बार टी20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ 250 से ज्यादा का स्कोर बनाया। कप्तान हैरी ब्रूक 45 गेंद में 95 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि जोस बटलर ने 131 रन की पारी खेली। दोनों ने इस मुकाबले में साझेदारी का नया रिकॉर्ड बना डाला।
टी20 में इंग्लैंड की सबसे बड़ी साझेदारी
इंग्लैंड ने पहला विकेट भले ही 8 रन के स्कोर पर गंवा दिया। लेकिन उसके बाद हैरी ब्रूक और जोस बटलर की आंधी आई। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 103 गेंद में 233 रन की साझेदारी की। हैरी ब्रूक 95 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दोनों ने 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया जब डेविड मलान और ओएन मॉर्गन ने नेपियर में 182 रन की साझेदारी की थी।
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारियां-
233 जे बटलर – हैरी ब्रूक बनाम भारत, साउथेम्प्टन 2026
182 डी मालन – ओएन मॉर्गन बनाम न्यूजीलैंड, नेपियर 2019;
170* जे बटलर – एलेक्स हेल्स बनाम भारत, एडिलेड 2022;
167* जे बटलर – डेविड मलान मालन बनाम दक्षिण अफ्रीका, केपटाउन 2020
भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी
इतना ही नहीं हैरी ब्रूक और जोस बटलर की जोड़ी ने भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा जब क्विंटन डीकॉक और डेविड मिलर ने गुवाहाटी में 174 रन की नाबाद साझेदारी की थी। दोोनों ने दूसरे विकेट के लिए 233(102) रन की साझेदारी की। जोस बटलर ने 64 गेंद में 131 रन की पारी खेली। यह टी20 क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी पारी भी थी।
