जयपुर

Rajasthan News: शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिस कर्मी घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 5, 2023, 12:40 PM IST

Liquor Smugglers In Rajasthan: पुलिस को सूचना मिली कि कच्ची शराब की तस्तकरी हो चल रही है। इसके बाद पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर गई। पुलिस को देखते ही आरोपी हाथ में कच्ची शराब की कट्टी लेकर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और उसे दबोच लिया, लेकिन आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

Image

Rajasthan News: शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिस कर्मी घायल (Representative Image)

Photo : iStock

Liquor Smugglers In Rajasthan: धौलपुर सैंपऊ थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपी और उसके परिजनों ने हमला कर दिया। पुलिस को लाठी-डंडों से पीटा गया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, एक के सिर पर चोट लगी है तो दूसरे का हाथ फैक्चर हो गया। इसके बाद भी पुलिस ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों को दबोच लिया। वहीं, सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज करवाया गया।

पुलिस देख भागने लगे आरोपी

दरअसल, पूरा मामला सैंपऊ थाना क्षेत्र के गढ़ी चटोला गांव की है। पुलिस को सूचना मिली कि कच्ची शराब की तस्तकरी हो रही है। इसके बाद बुधवार 04 अक्टूबर को पुलिस ने टीम के साथ आरोपी विकास बेड़िया के घर गई। पुलिस को देखते ही आरोपी हाथ में कच्ची शराब की कट्टी लेकर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और उसे दबोच लिया, लेकिन आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

एक पुलिसकर्मी का सिर फाड़ दिया

इसके बाद आरोपी पुलिस के गिरफ्त से छूट गया। इसके बाद आरोपी ने घर के छत पर पड़ी लाठी से अमीर सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे अमीर सिंह का सिर फट गया। वहीं, परिवार के अन्य सदस्यों ने भी लाठी-डंडियों से पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में श्रीनिवास के हाथ में डंडा लगने से फ्रैक्चर उसका हांथ फैक्चर हो गया।

दो कांस्टेबल को आई चोटें

हालांकि पुलिस ने हिम्मत दिखाते हुए मौके से कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी घायलों का इलाज करवाया गया। वहीं, सीओ बाबूलाल मीणा ने बताया कि शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो कांस्टेबल को चोटें आई हैं। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article