क्राइम

Obscene Video:नहाती हुई महिला का अश्लील वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया शख्स, लोगों ने किया वो हाल

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2024, 04:54 PM IST

woman bathing video: नहा रही एक महिला का अश्लील वीडियो बनाते हुए एक व्यक्ति रंगे हाथों पकड़ा गया जिसे पब्लिक ने सजा दी, उसे उसे खंभे से बांधकर पीटा गया, पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली हैं।

Image

नहा रही एक महिला का अश्लील वीडियो बनाते हुए एक व्यक्ति रंगे हाथों पकड़ा गया

woman bathing video in karnataka: कर्नाटक के हुबली से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक शख्स नहा रही एक महिला का अश्लील वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया उसके बाद लोगों का गुस्सा फटा और उसे खंभे से बांधकर पीटा, इस मामले की खासी चर्चा हो रही है।वहीं इस मामले में पुलिस दो एफआईआर दर्ज कर रही है एक उपद्रवियों के खिलाफ और एक पीटे गए व्यक्ति के खिलाफ भी।

गौर हो कि एक चौंकाने वाली घटना में, एक व्यक्ति को बिजली के खंभे से बांध दिया गया और स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी क्योंकि वह बाथरूम में नहा रही एक महिला का अश्लील वीडियो बनाते पकड़ा गया था।

महिला के बाथरूम की खिड़की से वीडियो शूट करना शुरू कर दिया

उसकी पहचान लाड साब नामक एक निर्माण श्रमिक के रूप में की गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और लाड को भीड़ से बचाया. घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे की है जब लाड साब ने महिला के बाथरूम की खिड़की से वीडियो शूट करना शुरू कर दिया।

हैरान होकर महिला मदद के लिए चिल्लाई

हैरान होकर वह मदद के लिए चिल्लाई तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उस शख्स को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस इस मामले में दो एफआईआर दर्ज कर रही है -एक वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए लाड साब के खिलाफ और दूसरी भीड़ के खिलाफ लाड साब की पिटाई करने के लिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article