क्राइम

छात्रा से की दोस्ती और बना लिया गंदा वीडियो, 1 साल तक करता रहा रेप, फिर घर में ही डलवा दिया डाका

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 7, 2023, 09:19 PM IST

MP Rape: लड़की के साथ उसका अपना ही दोस्त एक साल तक हैवानियत करते रहा। उसे बहाने से बुलाता और फिर अपनी हवस मिटाता। इतना ही नहीं उसने उसका प्राइवेट वीडियो भी शूट कर लिया था, जिसे दिखाकर वो उसे ब्लैकमेल करता था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

मध्यप्रदेश के हरदा में 11वीं के छात्रा के साथ रेप

Photo : BCCL

MP Rape: मध्यप्रदेश के हरदा में एक लड़की के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। एक 11वां क्लास की छात्रा के साथ उसके अपने ही दोस्त ने उसके साथ रेप किया है, वो भी एक दो बार नहीं, कई बार। पूरे एक साल तक उसके साथ हैवानियत की गई है।

ऑनलाइन फंसाया

17 साल की इस छात्रा के साथ आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की थी। यहां दोनों के बीच धीरे-धीरे बात शुरू हुई और फिर दोस्ती हो गई। इसके बाद लड़का उससे मिलने की जिद करने लगा।

बनाया वीडियो

काफी कोशिशों के बाद जब लड़की मिलने के लिए तैयार हुई तो लड़के ने साजिश रच डाली। लड़की से मुलाकात के दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वो उसके साथ गलत काम करने की बात करने लगा।

वीडियो से ब्लैकमेल

लड़की जब तैयार नहीं हुई तो उसने उसे वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद लड़की मजबूर हो गई। लड़के ने उसके साथ कई बार रेप किया। वीडियो के डर से लड़की सबकुछ सहती रही।

ऐसे खुली पोल

एक तरफ लड़का, छात्रा की इज्जत लूटता रहा और दूसरी तरफ उससे घर में चोरी भी करवाता रहा। लड़की को मजबूर करके उसके घर से ज्वेलरी और कैश भी मंगवा लिया। एक दिन जब वो परेशान दिखी तो उसके पिता ने उसे पूछा। काफी कोशिशों के बाद लड़की ने अपने पिता को सारी कहानी बताई, जिसके बाद सारी सच्चाई सामने आ गई और फिर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article