बरेली में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है यहां पर एक हिन्दू छात्रा को जबरन अपने साथ ले जाकर उसका रेप किया गया यही नहीं उसके बाद उसे चलती ट्रेन के आगे फेंक कर मार डाला, दूसरे समुदाय के एक युवक पर घटना का आरोप लगा है, इस युवक पर नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म के बाद उसे चलती ट्रेन के आगे फेंकने का आरोप है।
घटना की खबर इलाके में फैलते ही हड़कंप मच गया और जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया, इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी हैरान हैं और मौके पर पहुंचे हैं।
फरियाद ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन भी करा दिया था
पुलिस के मुताबिक, हैवानियत के बाद हत्या की घटना का शिकार हुई 15 साल की नाबालिग छात्रा बरेली के कस्बा फतेहगंज पूर्वी की रहने वाली थी और इसी साल उसने इंटर की परीक्षा पास की थी वहीं परिवार का आरोप है कि वहीं कस्बे का आवारागर्दी करने फरियाद नाम का युवक उनकी बेटी को परेशान कर रहा था छात्रा ने घर पर बताया था कि उसके भाई की हत्या की धमकी देकर फरियाद ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन भी करा दिया था।
रेप के बाद लड़की को चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया
आरोप है कि फरियाद लड़की को फतेहगंज पूर्वी में बहगुल नदी के पुल पर ले गया था, जहां उसने रेप के बाद लड़की को चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया तेज रफ्तार ट्रेन के नीचे आने से लड़की के शरीर के दो टुकड़े हो गए उसकी मौत हो गई।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर नारेबाजी की
इस घटना की जानकारी होने पर हिंदू संगठन के लोग भी थाने पहुंचे और जमकर विरोध जताया, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर नारेबाजी की और जल्द से जल्द आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
