क्राइम

भोपाल में रूह कंपा देने वाली वारदात, हॉस्टल में 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

Bhopal Minor Rape Case: पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर मिसरोद पुलिस ने तीन अज्ञान आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसकी जांच एसआईटी से कराने के निर्देश दिए हैं।

Image

भोपाल में आठ साल की लड़की से रेप।

Bhopal Minor Rape Case: भोपाल के एक बोर्डिंग स्कूल में रूह को झंकझोर देने वाली शर्मनाक घटना हुई है। यहां हॉस्टल में रहने वाली आठ साल की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि दुष्कर्म का आरोप हॉस्टल एवं स्टॉफ पर लगा है। पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर मिसरोद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसकी जांच एसआईटी से कराने के निर्देश दिए हैं।

मां से फोन पर बात करते समय रोने लगी बच्ची

जानकारी के मुताबिक अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत पीड़ित बच्ची ने अपनी मां से की। यह बच्ची 15 दिन पहले हॉस्टल आई थी। रिपोर्टों के मुताबिक बच्ची ने अपनी मां को बताया कि एक अंकल ने उसके साथ गंदा काम किया है जबकि दूसरे अंकल पास में खड़े होकर इस घिनौने कृत्य को देख रहे थे। लड़की की मां का कहना है कि इस रविवार फोन पर बात करते हुए वह रोने लगी। जब इस बारे में उन्होंने वार्डन से बात की तो उसने बताया कि उनकी बेटी को ब्लीडिंग हुई है। सोमवार को वह अपनी नाबालिक बच्ची को लेकर जेपी अस्पताल गईं। जहां लड़की का चेकअप हुआ। जांच में उसके प्राइवेट पार्ट में सूजन होने का पता चला।

खाना खाने के बाद बेहोश हुई

झकझोर देने वाली यह घटना चार-पांच दिन पुरानी है। पुलिस शिकायत के मुताबिक दाढ़ी वाले अंकल ने उसके साथ बुरा काम किया। उसने बताया कि खाना खाने के बाद उसे नींद आ गई। होश में आने पर उसने देखा कि एक व्यक्ति उसके साथ गंदा काम कर रहा है जबकि दूसरा वहीं खड़ा था। समझा जाता है कि आरोपियों ने नाबालिग लड़की के खाने में नशीला पदार्थ मिलाया जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गई। मामला सामने आने पर लड़की की मां मिसरोद थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।

वार्डन ने बच्ची को नहलाया

बच्ची ने अपनी मां को बताया कि घिनौना काम करने के बाद अंकल ने उसकी आंख पर हाथ रख दिया। उसके पेट में दर्द हो रहा था और प्राइवेट पार्ट से ब्लड आ रहा था। बच्ची फिर से बेहोश हो गई। बच्ची को सुबह होश आया तब वो अपने पलंग पर सो रही थी। उसने होश में आने के बाद वार्डन से कहा कि मेरे पेट में पेन हो रहा है। उन्होंने बच्ची को नहलाया-धुलाया।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article