katihar bihar 9 year girl rape: बिहार के कटिहार से एक भयानक खबर सामने आई है यहां एक बच्ची के साथ रेप करने के आरोपी को भीड़ ने खौफनाक सजा दी, उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया, बताया जा रहा है कि मृतक पर आरोप है कि उसने एक 9 साल की लड़की के साथ गलत काम किया था।
मृतक का नाम मोहम्मद सगीर है, कहा जा रहा है कि उसने 9 साल की मासूम के साथ रेप किया, इसके बाद बच्ची अपने घर पहुंची और परिवार को घटना बताई, उसपर पर पहले भी रेप का केस दर्ज है।
बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आने पर गांव वाले इकट्ठा हुए और सगीर को पकड़ लिया गांव के ही चौराहे पर एक पेड़ से उसे बांध दिया, फिर उसके साथ गुस्साए गांववालों ने जमकर मारपीट की, जिससे वो अधमरा हो गया, उसके बाद खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे छुड़ाया।
बताते हैं कि आक्रोशित गांववालों के बीच से निकालकर पुलिस उसे पुलिस उसे अस्पताल ले ही जा रही थी कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं लोगों ने आरोपी के पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
