क्राइम

बिहार में रेप की सजा- सिर्फ पांच बार उठक बैठक...! 6 साल की बच्ची को फुसलाकर बनाया था हवस का शिकार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 24, 2022, 08:40 PM IST

इस मामले की शिकायत पुलिस के पास नहीं की गई है, जिससे अधिकारी भी इस मामले को लेकर अनभिज्ञ हैं। हालांकि इलाके में यह केस चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग रेप के लिए इतनी छोटी सी सजा पर हैरानी व्यक्त कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस मामले में लेन-देन का भी खेल हुआ है।

Image

नवादा में छह साल की बच्ची के साथ रेप (फोटो- Pixabay)

बिहार के नवादा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रेप के आरोपी को सिर्फ पांच बार उठक-बैठक कराकर छोड़ दिया गया है। घटना को लेकर इलाके में रोष है, लेकिन दावा है कि पीड़ित परिवार ने भी इस मामले में समझौता कर लिया है।

क्या है मामला

मामला नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक छह साल की बच्ची को आरोपी ने पहले बहला-फुसलाया और फिर अपने साथ मुर्गी फार्म पर ले गया। जहां उसके साथ उसने दुष्कर्म किया और फिर बच्ची को छोड़ दिया। बच्ची जब घर पहुंची तो उसने मामले की जानकारी अपने परिवार को दी। बच्ची के पिता घर पर नहीं रहते हैं, इसलिए चाचा ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही।

पंचायत ने कर दिया खेल

जैसे ही आरोपी को पुलिस में शिकायत की तैयारी की बात पता चली, उसने अपने रसूख वाले रिश्तेदार जोकि इलाके के पूर्व मुखिया हैं, उनसे संपर्क किया और मामला पुलिस के पास जाने के बजाय पंचायत के पास चला गया।

मामले को कर दिया रफा-दफा

रेप की घटना को लेकर पहले पंचायत बुलाई गई, जहां पीड़ित परिवार और आरोपी दोनों को बुलाया गया। मामले की बकायदा सुनवाई हुई और आरोपी को दंड के रूप में उठक-बैठक की सजा सुनाई गई। जिसे आरोपी ने पंचायत के सामने ही पूरा कर दिया और वो रेप के आरोप से बरी होकर शान से चला गया।

समझौते का आरोप

इस मामले को लेकर एक और दावा किया जा रहा है कि रेप के इस मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपी के साथ समझौता कर लिया। पैसे का लेन-देन भी हुआ है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस के पास भी यह मामला नहीं गया, जिसके कारण उसे भी इस मामले की जानकारी नहीं है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article