क्राइम

4 लड़कियों ने युवक का किडनैप कर, जबरन पिलाई शराब फिर किया Rape, हैरान कर देने वाला मामला!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2022, 10:44 PM IST

Jalandhar Punjab kidnaping: पंजाब में एक किडनैपिंग और यौन उत्पीड़न की हैरान करने वाली घटना सामने आई है जिसकी खासी चर्चा हो रही है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock

घटना पंजाब के जालंधर से सामने आई है जहां एक युवक ने दावा किया है कि चारों लड़कियां शराब पी हुई थीं उन्होंने उसे भी जबरन शराब पिलाई और इतने से ही बस नहीं किया बल्कि उन चारों ने उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए। घटना बीती रात की बताई जा रही है, युवक का कहना है कि वो एक फैक्ट्री में काम करके घर जा रहा था कि रास्ते में ये घटना हो गई।

'उसे कार में घसीट लिया और आंखों पर पट्टी बांध दी'

उसका कहना है कि उसके पास एक कार आकर रूकी और एक लड़की ने एक पर्ची निकालकर उसे दिखाकर उससे पता पूछा फिर अचानक से उसकी आंखों में कुछ डाल दिया जिससे उसे कुछ दिखाई नहीं दिया और उसे कार में घसीट लिया और आंखों पर पट्टी बांध दी और साथ ही हाथ पैर भी बांध दिए जिससे वो कुछ भी करने की स्थिति में नहीं रह गया।

'जब वह नशे में था तो उसके साथ यौन संबंध बनाए'

युवक का आरोप है कि वह लड़कियां आपस में अंग्रेजी और पंजाबी में बात कर रही थीं और उन्होंने भी शराब पी हुई थी, उन्होंने उसे भी जबरन शराब पिलाई और जब वह नशे में था तो उसके साथ यौन संबंध बनाए फिर ये सब करने के बाद उसे पट्टी बांधकर उसकी फैक्ट्री के पास छोड़कर चली गईं।

हालांकि इस घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने थाने में शिकायत करने से साफ मना कर दिया क्योंकि उसके घरवाले बेहद डर गए हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी हांलाकि पुलिस खुफिया तरीके से इस मामले की जांच में लगी है ऐसा कहा जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article