क्राइम

Gorakhpur : 12 साल के बच्चे ने मोबाइल पर देखी पोर्न, फिर 9 महीने की भतीजी से किया रेप, शराब भी पी थी

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान पुलिस को 12 साल के एक लड़के पर संदेह हुआ जो पीड़िता का रिश्तेदार भी है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले चंडीगढ़ से आये उस लड़के से पुलिस ने पूछताछ की तो शुरू में तो उसने गुमराह करने की कोशिश की, मगर बाद में उसने बच्ची से बलात्कार करने का गुनाह कुबूल कर लिया।

Image

गोरखपुर में हुई शर्मनाक घटना। -प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : PTI

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र में पुलिस ने नौ माह की बच्ची से बलात्कार के आरोप में 12 साल के एक लड़के को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना में बच्ची शुक्रवार की रात अपनी मां के पास सो रही थी, तभी रात करीब दो बजे वह संदिग्ध हालात में गायब हो गयी। उन्होंने बताया कि परिजन ने बच्ची की तलाश शुरू की और शनिवार सुबह वह घर से लगभग 500 मीटर दूर एक खेत में बने टिन शेड के पास लहूलुहान हालत में मिली।

मेडिकल जांच में बच्ची से बलात्कार की पुष्टि

सूत्रों ने बताया कि परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए, जहां हालत बिगड़ने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में बच्ची से बलात्कार की पुष्टि हुई है और उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान पुलिस को 12 साल के एक लड़के पर संदेह हुआ जो पीड़िता का रिश्तेदार भी है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले चंडीगढ़ से आये उस लड़के से पुलिस ने पूछताछ की तो शुरू में तो उसने गुमराह करने की कोशिश की, मगर बाद में उसने बच्ची से बलात्कार करने का गुनाह कुबूल कर लिया।

आरोपी ने मोबाइल फोन पर अश्लील सामग्री देखी

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसने शुक्रवार की रात शराब पी थी और बच्ची को ले जाने से पहले अपने मोबाइल फोन पर अश्लील सामग्री देखी थी।सूत्रों ने बताया कि पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन में 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिली हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) निमेश पाटिल ने बताया कि बच्ची का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बच्ची का इलाज जारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की गई और उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने शराब के नशे में बच्ची का अपहरण किया और पास के एक खेत में उसके साथ मारपीट की। बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधीक्षक (नगर) निमेष पाटिल ने बताया कि बच्ची का इलाज चल रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(एजेंसी इनपुट)

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article