Australia vs New Zealand: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता
आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैड के बीच टी20 विश्व कप 2021 का फाइनल खेला जा रहा है।
टी20 विश्व कप का फाइनल मैच रविवार को खेला जा रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। दोनों टीम दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भिड़ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और न्यूजीलैेंड ने इंग्लैंड को शिकस्त देने के बाद खिताबी मुकाबले में एंट्री की है। दोनों टीमों के सेमीफाइनल मैच काफी रोमांचक रहे थे, ऐसे में एक बार फिर कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।
पहली ट्रॉफी की फिराक में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की नजर पहली बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम करने पर होगी। ऑस्ट्रेलिया ने पांच बार वनडे विश्व कप का खिताब जीते हैं लेकिन टीम अभी तक टी20 विश्व कप ट्राफी अपने नाम नहीं कर सकी है। कंगारू टीम ने साल 2010 में टूर्नामेंट का फाइनल खेला था पर इंग्लैंड के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। वहीं, न्यूजीलैंड पहली मर्तबा टी20 विश्व कप का फाइनल खेलेगा। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप फाइनल का अंतिम मुकाबला 2015 में 50 ओवर प्रारूप में रहा था, जिसमें कंगारुओं को जीत नसीब हुई थी। ऑस्ट्रेलिया ने तब से कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है।
Australia vs New Zealand Final Predicted 11
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन (Australia probable 11): आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन (New Zealand probable 11): केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। न्यूजीलैंड ने एक बदलाव किया है। कीवी टीम ने चोटिल डेवोन कॉन्वे की जगह विकेटकीपर बल्लेबाजी टिम सीफर्ट को प्लेइंग इलेवन में रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
जानिए, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड फाइनल मैच का स्कोर और लाइव अपडेट्स
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड फाइनल मैच का स्कोर और लाइव अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
फिंच के क्लब में शामिल होने वाले हैं मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल को टी20 अंततराष्ट्रीय में 100 छक्के पूरे करने के लिए 7 बड़े चाहिए। वह आरोन फिंच के बाद ऐसा करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बन जाएंगे।
150 कैच पूरे कर सकते हैं डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर टी20 क्रिकेट में 150 कैच पूरे करने के नजदीक हैं। उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने लिए सिर्फ एक कैच की जरूरत है।
छक्कों का सैकड़ा जमाने के करीब वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में छक्कों का सैकड़ा जमाने के करीब हैं। उन्हें 100 छक्के का आंकड़ा छूने के लिए चार बड़े हिट की जरूरत है।
छक्कों के पचासे के करीब मिचेल सेंटनर
आज मिचेल सेंटनर टी20 क्रिकेट में 50 छक्के पूरे कर सकते हैं। उन्हें यह कीर्तिमान हासिल करने के लिए एक छक्के की आवश्यकता है।
इस उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं गप्टिल
ओपनर मार्टन गप्टिल टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला न्यूजीलैंड का खिलाड़ी बनने के लिए एक बड़े हिट की जरूरत है। फिलहाल गप्टिल के नाम रॉस टेलर के बराबर 23 छक्के दर्ज हैं।
दोनों कप्तानों का बल्ला कुछ खास नहीं चला
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने मौजूदा टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किाय है। फिंच बतौर ओपनर उतरने और पावरप्ले में बल्लेबाजी करने के बावजूद सिर्फ 120 रन ही बना पाए हैं। वहीं, विलियमसन ने 131 रन जुटाए हैं।
न्यूजीलैंड से नॉकआउट में नहीं हारा ऑस्ट्रेलिया
न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को कभी भी किसी नॉकआउट मैच में नहीं हराया है। दोनों टीमें अभी तक क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मिलाकर कुल 17 बार टकरा चुकी हैं।
AUS vs NZ Head to Head: किसका पलड़ा भारी?
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अब तक 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रही रहा है। कंगारू टीम ने 9 और न्यूजीलैंड ने 5 मैच अपने नाम किए हैं।
2,500 टी20 रन बनाने के करीब टिम सीफर्ट
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट को टी20 क्रिकेट में 2,500 रन पूरे करने के लिए 30 रन चाहिए।
दस हजारी बनने वाले हैं आरोन फिंच
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच को 10 हजार टी20 रन पूरे करने के लिए 25 रन की दरकार है। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई और ओवरऑल छठे खिलाड़ी बन जाएंगे।
पिछले पांच मैचों में न्यूजीलैंड की टीम हावी
दोनों टीमों के दरम्यान ओवरऑल आंकड़ों में भले ही ऑस्ट्रेलिया का दबदबा हो पर पिछले मैचों में न्यूजीलैंड की टीम हावी रही है। न्यूजीलैंड ने तीन मैच जीते हैं और कंगारू टीम ने दो मुकाबलों पर कब्जा किया है।
टी20 विश्व कप में जब आखिरी बार भिड़े ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की सिर्फ एक बार टी20 वर्ल्ड कप में टक्कर हुई है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जानिए दोनों टीमों के उस मैच का क्या नतीजा निकला था।
Australia Squad: ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड
आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्वेपसन, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एशटन आगर, पैट कमिंस, जोश इंगलिस, एडम जम्पा، जोश हेजलवुड।
New Zealand Squad: न्यूजीलैंड का स्क्वाड
केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), एडम मिल्ने, केलय जैमीसन, जेमस नीशम, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी، मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी।

