NZ vs AUS, T20 World Cup 2021 Final, Match Highlights: 14 साल का सूखा खत्म, ऑस्ट्रेलिया पहली बार बना टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन
NZ vs AUS, T20 World Cup 2021 Final, Match Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 14 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया।
NZ vs AUS, T20 World Cup 2021 Final, Match Highlights: मिचेल मार्श (77*) और डेविड वॉर्नर (53) की उम्दा पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 14 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले 2010 में ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा था, लेकिन तब इंग्लैंड से उसे फाइनल में शिकस्त मिली थी। मगर दुबई में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी बादशाहत साबित की और खिताब जीता। न्यूजीलैंड ने दुबई में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 17.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
NZ vs AUS Live: यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया की पारी का हाल
173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही। कप्तान आरोन फिंच (5) को ट्रेंट बोल्ट ने डीप मिडविकेट पर डेरिल मिचेल के हाथों कैच आउट कराया। मगर वॉर्नर और मिचेल मार्श ने इस झटके का कोई असर नहीं पड़ने दिया। मिचेल मार्श ने आते ही एडम मिलने के ओवर में 15 रन बनाकर दबाव दोबारा न्यूजीलैंड पर डाल दिया। वॉर्नर और मार्श ने बहुत ही शानदार अंदाज में शॉट खेले और कीवी गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाए रखा।
दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। इस बीच वॉर्नर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। फिर ट्रेंट बोल्ट ने डेविड वॉर्नर को क्लीन बोल्ड करके न्यूजीलैंड की वापसी कराने की कोशिश की। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 38 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 53 रन बनाए। वॉर्नर के आउट होने के बाद मिचेल मार्श ने फिर तेजी से रन बनाकर पूरा दबाव न्यूजीलैंड पर डाल दिया।
मार्श और ग्लेन मैक्सवेल (28*) ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन की अविजित साझेदारी की। मैक्सवेल ने साउथी की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट के जरिये चौका जमाकर ऑस्ट्रेलिया की जीत पर मुहर लगाई। मार्श ने 50 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 77 रन बनाए। वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने 18 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 28 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट लिए।
न्यूजीलैंड की पारी का हाल
इससे पहले केन विलियमसन (85) की उम्दा पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित न्यूजीलैंड को डेरिल मिचेल (11) और मार्टिन गप्टिल (28) ने 28 रन की तेज शुरूआत दिलाई। हेजलवुड ने मिचेल को विकेटकीपर वेड के हाथों कैच आउट कराया। यहां से न्यूजीलैंड की रनगति बेहद धीमी हुई। 10 ओवर में न्यूजीलैंड ने 1 विकेट पर 57 रन बनाए थे। मार्टिन गप्टिल (28) का बल्ला नहीं चला और वो एडम जंपा की गेंद पर डीप मिडविकेट में मार्कस स्टोइनसि को कैच थमाकर डगआउट लौटे। विलियमसन ने अकेले मोर्चा संभाला और तेजी से रन बनाना शुरू किए।
कीवी कप्तान ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। हेजलवुड ने 18वें ओवर में फिलिप्स और विलियमसन दोनों का शिकार किया। विलियमसन ने 48 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 85 रन बनाए। जेम्स नीशम 13* और टिम सीफर्ट 8* रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने तीन विकेट झटके। एडम जंपा को एक सफलता मिली।
टॉस का बॉस बना ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किया है। डेवोन कॉनवे की जगह टिम सीफर्ट को शामिल किया गया है।
Live Streaming NZ vs AUS: आप न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का लाइव प्रसारण Star Sports Network व Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं। इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 3 पर भी होगा। डिजनी प्लस हॉटस्टार पर आप लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद उठा सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर आप इन मैचों से जुड़े ताजा अपडेट्स और रोचक स्टोरी पढ़ सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 (Australia Playing 11)
डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा और जोश हेजलवुड।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 (New Zealand Playing 11)
मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, केन विलियमसन (कप्तान), टिम सीफर्ट, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउथी, एडम मिलने, ट्रेंट बोल्ट और ईश सोढी।
ऑस्ट्रेलिया बना टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन
मिचेल मार्श ने साउथी का लांग ऑफ की दिशा में चौका जमाकर स्वागत किया। दूसरी गेंद पर मार्श ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर मैक्सवेल ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। चौथी गेंद पर मार्श ने लांग ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर मैक्सवेल ने रिवर्स स्वीप शॉट के जरिये थर्डमैन की दिशा में चौका जमाकर ऑस्ट्रेलिया को विश्व चैंपियन बना दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से मैच जीता।
मिलने के ओवर में 3 रन बने
ऑस्ट्रेलिया को अब 12 गेंदों में जीत के लिए 11 रन की जरूरत है। एडम मिलने के ओवर में 3 रन बने। 18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 162/2। मिचेल मार्श 71* और ग्लेन मैक्सवेल 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मैक्सवेल-मार्श की अर्धशतकीय साझेदारी
ट्रेंट बोल्ट ने न्यूजीलैंड के लिए पारी का 17वां ओवर किया। ओवर की दूसरी गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली। मार्श ने मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 159/2। मिचेल मार्श 69* और ग्लेन मैक्सवेल 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मैक्सवेल का जबर्दस्त छक्का
टिम साउथी ने न्यूजीलैंड के लिए पारी का 16वां ओवर किया। मैक्सवेल ने पहली ही गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। दूसरी गेंद पर मैक्सवेल ने शॉर्ट लेंथ की गेंद को दिशा दिखाकर स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का जमाया। इस ओवर में 13 रन बने। 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 149/2। ग्लेन मैक्सवेल 21* और मिचेल मार्श 61* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया जीत के करीब
एडम मिलने जरा भी प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। मैक्सवेल ने तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो चौके जमाए। इस ओवर में 11 रन बने। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 136/2। ग्लेन मैक्सवेल 10* और मिचेल मार्श 61* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मार्श का दमदार अर्धशतक
मिचेल मार्श ने ईश सोढी के ओवर की पहली गेंद पर लांग ऑफ के ऊपर से बड़ा छक्का जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। मार्श ने 31 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से पचासा पूरा किया। तीसरी गेंद सोढी ने बहुत ज्यादा शॉर्ट डाली, जिस पर मार्श ने मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। आखिरी गेंद पर एक रन मिला। 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 125/2। मिचेल मार्श 60* और ग्लेन मैक्सवेल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बोल्ट ने वॉर्नर को किया बोल्ड
न्यूजीलैंड के विकेट की तलाश को ट्रेंट बोल्ट ने पूरा किया। 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ट ने वॉर्नर को क्लीन बोल्ड किया। बोल्ट ने गुड लेंथ स्पॉट पर गेंद डाली, जिस पर वॉर्नर क्रॉस शॉट खेलने गए। गेंद सीधे स्टंप्स पर जाकर लगी। खुशी से झूम उठी कीवी टीम। वॉर्नर ने 38 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 53 रन बनाए। इस ओवर में 3 रन बने और एक विकेट आया। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 109/2। मिचेल मार्श 47* और ग्लेन मैक्सवेल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मिचेल मार्श ने शक्तिशाली चौका जमाया
मिचेल सैंटनर का ओवर अच्छा जा रहा था। शुरूआती चार गेंदों में चार रन बने थे। पांचवीं गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर मार्श ने दमदार बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 9 रन बने। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 106/1। डेविड वॉर्नर 53* और मिचेल मार्श 45* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वॉर्नर ने जड़ा अर्धशतक
मिचेल मार्श ने जेम्स नीशम की पहली गेंद पर स्क्वायर लेग में छक्के के लिए भेजी। फिर चौथी गेंद पर वॉर्नर ने मिडविकेट की दिशा में छक्का जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। वॉर्नर ने 34 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से पचासा पूरा किया। इस ओवर में 15 रन बने। 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 97/1। डेविड वॉर्नर 52* और मिचेल मार्श 38* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सोढी के ओवर में बने 7 रन
वॉर्नर और मिचेल मार्श के बीच अच्छी रनिंग बिटविन द विकेट देखने को मिली। ईश सोढी के ओवर की तीसरी गेंद पर वॉर्नर ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेला और तेजी से दो रन लिए। इस ओवर में 7 रन बने। 7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50/1। डेविड वॉर्नर 24* और मिचेल मार्श 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मिलने की शानदार वापसी
एडम मिलने ने पहले ओवर में 15 रन खर्च किए थे, लेकिन फिर जबर्दस्त वापसी की। उनके ओवर में केवल 3 रन बने। 6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 43/1। डेविड वॉर्नर 19* और मिचेल मार्श 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वॉर्नर ने जमाया शानदार छक्का
डेविड वॉर्नर ने टिम साउथी के ओवर की पांचवीं गेंद पर मिडविकेट की दिशा में बेहतरीन छक्का जमाया। इस ओवर में 10 रन बने। 5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 40/1। डेविड वॉर्नर 18* और मिचेल मार्श 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मार्श ने 86 मीटर दूरी का छक्का जमाया
एडम मिलने न्यूजीलैंड के लिए पारी का चौथा ओवर करने आए। मिचेल मार्श ने पहली ही गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में दमदार छक्का जमाया। दूसरी गेंद मार्श को थर्डमैन की दिशा में चार रन मिले। दो गेंदों में 10 रन मिले। तीसरी गेंद पर मार्श ने पुल शॉट खेलकर एक और बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 15 रन बने। 4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 30/1। डेविड वॉर्नर 10* और मिचेल मार्श 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बोल्ट ने फिंच का किया शिकार
फिंच ने ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार चौका जमाया। ट्रेंट बोल्ट ने ओवर की तीसरी गेंद पर आरोन फिंच को डेरिल मिचेल के हाथों कैच आउट कराया। फिंच ने 7 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। 3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 15/1। डेविड वॉर्नर 10* और मिचेल मार्श 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
साउथी का महंगा ओवर
डेविड वॉर्नर ने टिम साउथी के ओवर में दो आकर्षक बाउंड्री जमाई। दूसरी गेंद पर वॉर्नर ने कवर्स के ऊपर से चौका जमाया। फिर अगली गेंद पर प्वाइंट के पास से शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 10 रन बने। 2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 11/0। डेविड वॉर्नर 10* और आरोन फिंच 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ट्रेंट बोल्ट का सटीक ओवर
ट्रेंट बोल्ट ने न्यूजीलैंड के लिए पारी का पहला ओवर किया। उन्होंने पूरे ओवर में केवल 1 रन दिया। 1 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1/0। डेविड वॉर्नर 1* और आरोन फिंच 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया को मिला 173 रन का लक्ष्य
सीफर्ट ने स्टार्क की पहली गेंद पर लेग साइड में चौका जमाया। फिर स्टार्क ने अच्छी वापसी की और अगली तीन गेंदों में एक रन दिया। मगर स्टार्क ने फिर पांचवीं गेंद वाइड डाली, जिस पर नीशम ने रन भी दौड़ लिया। इस ओवर में 10 रन बने। 20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 172/4। जेम्स नीशम 13* और टिम सीफर्ट 8* रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की पारी जल्द ही शुरू होगी।
पैट कमिंस की नीशम ने की धुनाई
जेम्स नीशम ने तीसरी गेंद पर सामने 82 मीटर का लंबा छक्का जमाया। इस ओवर में 12 रन बने। 19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 162/4। जेम्स नीशम 11* और टिम सीफर्ट 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हेजलवुड ने एक ओवर में झटके दो विकेट
जोश हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का 18वां ओवर किया। हेजलवुड ने शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिस पर ग्लेन फिलिप्स ने मिडविकेट की दिशा शॉट खेला। डीप मिडविकेट में ग्लेन मैक्सवेल ने आसान कैच लपका। ग्लेन फिलिप्स ने 17 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बने। तीसरी गेंद पर विलियमसन ने फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। चौथी गेंद पर हेजलुड ने केन विलियमसन को लांग ऑफ में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका दिया। विलियमसन ने 48 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 85 रन बनाए। इस ओवर में 5 रन बने और दो विकेट आए। 18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 149/4। जेम्स नीशम 1* और टिम सीफर्ट 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कमिंस के ओवर में नहीं लगी बाउंड्री
पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का 17वां ओवर किया। इस ओवर में कीवी बल्लेबाज बाउंड्री तो नहीं जमा सके, लेकिन 8 रन बटोर लिए। 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 144/2। केन विलियमसन 81* और ग्लेन फिलिप्स 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।
विलियमसन के सामने स्टार्क पस्त
केन विलियमसन ने स्टार्क की पहली गेंद पर थर्डमैन की दिशा में चौका हासिल किया। दूसरी गेंद पर विलियमसन को भाग्य का सहारा मिला। विलियमसन बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन बल्ले के बाहरी हिस्से में लगकर गेंद थर्डमैन की दिशा में बाउंड्री लाइन के पार गई। तीसरी गेंद पर विलियमसन ने फ्लिक शॉट के जरिये ऑन साइड में बेहतरीन छक्का जमाया। ओ हो हो... वाह विलियमसन वाह...। लाजवाब शॉट। पांचवीं गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से जबर्दस्त चौका जमाया। आखिरी गेंद पर फिर विलियमसन ने चौका जमाया। इस ओवर में 22 रन बने। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 136/2। केन विलियमसन 77* और ग्लेन फिलिप्स 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।
फिलिप्स ने खेले आकर्षक शॉट्स
ग्लेन फिलिप्स ने पहली ही गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर फिलिप्स ने कवर्स की दिशा में चौका जमाया था। इस ओवर में 12 रन बने। 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 114/2। केन विलियमसन 55* और ग्लेन फिलिप्स 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार
पैट कमिंस ने एक बार फिर शानदार ओवर किया है। कीवी बल्लेबाज उनके ओवर में बड़ा शॉट खेलने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफल नहीं हुए। इस ओवर में केवल 5 रन बने। 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 102/2। केन विलियमसन 54* और ग्लेन फिलिप्स 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
विलियमसन ने एक हाथ से जमाया छक्का
केन विलियमसन ने ग्लेन मैक्सवेल के ओवर की तीसरी गेंद पर चहलकदमी की और एक हाथ से ही छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर विलियमसन ने मिडविकेट की दिशा में छक्का जमाया। विलियमसन ने मौजूदा टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने 32 गेंदों में 5 चौके और दो छक्के की मदद से पचासा जड़ा। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 97/2। केन विलियमसन 51* और ग्लेन फिलिप्स 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
एडम जंपा ने बड़ा विकेट चटकाया
एडम जंपा ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर जबर्दस्त सफलता हासिल की। जंपा की गेंद पर गप्टिल ने हवाई फायर किया, लेकिन टाइमिंग अच्छी नहीं। डीप मिडविकेट पर मार्कस स्टोइनिस ने अच्छा कैच पकड़ा। गप्टिल ने 35 गेंदो में तीन चौके की मदद से 28 रन बनाए। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया। 12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 81/2। केन विलियमसन 39* और ग्लेन फिलिप्स 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
स्टार्क का महंगा ओवर
मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का 11वां ओवर डाला। पहली गेंद पर विलियमसन ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर गप्टिल ने मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर विलियमसन ने कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। चौथी गेंद पर विलियमसन ने फाइन लेग की दिशा में शॉट खेला, बाउंड्री पर हेजलवुड ने कैच छोड़ा और बाउंड्री मिली। पांचवीं गेंद पर विलियमसन ने लांग ऑफ की दिशा में शानदार चौका जमाया। स्टार्क ने आखिरी गेंद फुलटॉस डाली, जो नो बॉल रही। विलियमसन ने इसे मिडविकेट की दिशा में बाउंड्री के लिए भेजा। फ्री हिट पर विलियमसन फायदा नहीं उठा पाए और दो रन लिए। इस ओवर में 19 रन बने। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 76/1। मार्टिन गप्टिल 28* और केन विलियमसन 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।
जंपा के ओवर में आए 6 सिंगल
एडम जंपा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का 10वां ओवर किया। कीवी बल्लेबाजों ने कोई जोखिम नहीं उठाया और हर गेंद पर एक रन लिया। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 57/1। मार्टिन गप्टिल 27* और केन विलियमसन 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।
विलियमसन ने जमाई दो शानदार बाउंड्री
मिचेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का 9वां ओवर किया। पहली दो गेंदों पर कीवी बल्लेबाजों ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर गप्टिल ने पुल शॉट खेला, लेकिन एक ही रन मिला। चौथी गेंद पर विलियमसन आगे बढ़े और कवर्स के ऊपर से चौका जमाया। पांचवीं गेंद मार्श ने शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर विलियमसन ने गजब का पुल शॉट जमाया। लाजवाब बाउंड्री। इस ओवर में 11 रन बने। 9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 51/1। मार्टिन गप्टिल 24* और केन विलियमसन 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड दबाव में, जंपा का शानदार ओवर
एडम जंपा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का 8वां ओवर किया। जंपा ने अच्छी लाइन पकड़ते हुए ओवर में केवल 3 रन दिए। 8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 40/1। मार्टिन गप्टिल 22* और केन विलियमसन 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मैक्सवेल के ओवर में 5 रन बने
ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का सातवां ओवर किया। इस ओवर में पांच सिंगल आए। 7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 37/1। मार्टिन गप्टिल 20* और केन विलियमसन 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पावरप्ले ऑस्ट्रेलिया के नाम
ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले अपने नाम कर लिया है। जोश हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का छठा ओवर किया। केन विलियमसन पहली पांच गेंदों में एक भी रन नहीं बना सके। आखिरी गेंद पर उन्होंने पुल शॉट जमाया, लेकिन दो रन ही मिले। इस ओवर में दो रन बने। 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 32/1। मार्टिन गप्टिल 17* और केन विलियमसन 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कमिंस का शानदार ओवर
पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का पांचवां ओवर किया। कमिंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल दो रन खर्च किए। 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 30/1। मार्टिन गप्टिल 17* और केन विलियमसन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हेजलवुड ने मिचेल को बनाया शिकार
मार्टिन गप्टिल ने जोश हेजलवुड की पहली गेंद पर प्वाइंट और कवर्स के बीच से शानदार चौका जमाया। दूसरी गेंद पर लेग साइड में शॉट खेलकर स्ट्राइक रोटेट की। पांचवीं गेंद पर हेजलवुड ने डेरिल मिचेल को विकेटकीपर वेड के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। हेजलवुड ने धीमी गति की गेंद डाली, जिस पर मिचेल के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और वेड ने पीछे अच्छा कैच पकड़ा। मिचेल ने 8 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 11 रन बनाए। 4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 28/1। मार्टिन गप्टिल 16* और केन विलियमसन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मिचेल का जानदार छक्का और गप्टिल को मिला जीवनदान
मिचेल ने सिक्स के साथ मैक्सवेल का स्वागत किया। गेंद ऑफ स्टंप के बाहर ऊपर मिलते ही मिचेल ने लांग ऑन की दिशा में छक्का जमाया। तीसरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल को जीवनदान मिला। मैक्सवेल की गेंद पर गप्टिल कट शॉट खेलने गए और बल्ले का अंदरूनी किनारा लगकर गेंद पीछे गई। वेड ने कैच छोड़ दिया। इस ओवर में 10 रन बने। 3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 23/0। मार्टिन गप्टिल 11* और डेरिल मिचेल 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हेजलवुड ने डाला कड़क ओवर
जोश हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का दूसरा ओवर किया। पहली गेंद पर गप्टिल ने मिडविकेट की दिशा में डिफेंस किया। अगली गेंद पर मिड ऑन की दिशा में शॉट खेला, पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर लेग साइड में शॉट खेला, लेकिन कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर कवर्स में शॉट खेला, लेकिन रन नहीं बना। पांचवीं गेंद हेजलवुड ने शॉर्ट की, जिस पर गप्टिल ने पुल किया। फाइन लेग की दिशा में गेंद सीमा रेखा के पार गई। आखिरी गेंद पर फिर डिफेंस। 2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 13/0। मार्टिन गप्टिल 10* और डेरिल मिचेल 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
गप्टिल ने की दमदार शुरूआत
मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का पहला ओवर किया। गप्टिल ने पहली गेंद को सम्मान दिया और फिर अगली गेंद पर प्वाइंट के पास से चौका जमाया। तीसरी गेंद पर थर्डमैन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। स्टार्क ने चौथी गेंद मिडिल स्टंप पर डाली, जिस पर मिचेल ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेला, लेकिन कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर मिचेल ने स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर 3 रन लिए। बाउंड्री लाइन पर हेजलवुड ने अच्छा काम किया। आखिरी गेंद पर एक रन मिला। 1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 9/0। मार्टिन गप्टिल 6* और डेरिल मिचेल 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया - डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा और जोश हेजलवुड।
न्यूजीलैंड - मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, केन विलियमसन (कप्तान), टिम सीफर्ट, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउथी, एडम मिलने, ट्रेंट बोल्ट और ईश सोढी।
टॉस का बॉस बना ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किया है। डेवोन कॉनवे की जगह टिम सीफर्ट को शामिल किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया की तैयारी
खिताब जीतने के लिए न्यूजीलैंड की तैयारी
आप किसे जिता रहे हैं?
अगर मैच टाई हुआ या नहीं हो पाया तो...
अगर रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल में मुकाबला टाई होता है किसी वजह से मैच का आयोजन नहीं हो पाता है तो जानिए कैसे होगा विजेता का फैसला? जानिए कैसे हैं फाइनल मुकाबले के लिए आईसीसी के नियम और रिजर्व डे का प्रावधान?
टी20 का फाइनल आज, अगर नहीं हुआ मैच या हो गया टाई, जानें कैसे होगा फैसला
इन खिलाड़ियों से बहुत उम्मीदें
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2021 का फाइनल मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ट्रांस-तस्मान फाइनल से पहले जानिए कौन से खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का पासा।
ये खिलाड़ी पलट सकते हैं पूरे मैच का नक्शा, इनके प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी हर किसी की नजरें
फाइनल मैच की पिच और मौसम
टी20 विश्व कप 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टक्कर होगी। दोनों टीमें दुबई के मैदान पर भिड़ेंगी।
वॉर्नर के पास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
आज ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 विश्व कप का फाइनल खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। वॉर्नर के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।
क्या 'किंग कोहली' का ये रिकॉर्ड हो जा जाएगा धरायाशी? वॉर्नर के पास फाइनल में बड़ा मौका
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम फाइनल मुकाबले में टकराएंगी। जानिए, दोनों किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल में ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें
आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2021 का फाइनल मैच खेला जाएगा। जानिए, कब, कहां और कैसे देखें मैच का लाइव प्रसारण?

