'बॉल के बीच में कैसे रोक सकते हैं': खेल के बीच में अंपायर अलीम दार पर भड़के विराट कोहली, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2022, 04:39 PM IST

Virat Kohli angry on umpire Aleem Dar: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एजबेस्टन टेस्ट के दौरान जॉनी बेरिस्टो पर भड़क उठे। इसके साथ ही वो अंपायर अलीम दार पर भी भड़के जब अंपायर ने शमी के बॉलिंग करने के बीच में खेल रोक दिया।

'बॉल के बीच में कैसे रोक सकते हैं': खेल के बीच में अंपायर अलीम दार पर भड़के विराट कोहली, वीडियो वायरल
Photo Credit: AP

Virat Kohli angry on umpire Aleem Dar: बेशक विराट कोहली अब कप्तान नहीं हैं और उनके बल्ले से भी रन नहीं निकल रहे हैं, लेकिन मैदान पर उनके तेवर आज भी पुराने जैसे ही हैं। वो जिस आक्रामक रुख के लिए जाने जाते हैं, उसको अब तक विराट कोहली ने अपनाकर रखा हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में भी कई मौकों पर उनका आक्रामक रवैया मैदान पर सामने आया।

मामला भारतीय पेसर मोहम्मद शमी के ओवर का है। शमी गेंदबाजी करने के लिए अपना रनअप ले चुके थे लेकिन जैसे ही वो गेंद करने के करीब पहुंचे, तभी अंपायर अलीम दार ने खेल रोकने का इशारा कर दिया। अंपायर का ये फैसला विराट कोहली को पसंद नहीं आया और वो गुस्सा होते नजर आए। उन्होंने कुछ शब्द कहे जो स्टंप माइक में कैद हो गए।

विराट कोहली ने अंपायर अलीम दार के इस फैसले का विरोध किया और स्टंप माइक में उनकी जो आवाज कैद हुई उसमें वो कहते सुने गए कि, "अरे, बॉल के बीच में कैसे रोक सकते हैं यार।" इसके बाद खिलाड़ी पवेलियन लौट गए।

विराट कोहली का वायरल वीडियो

इसके अलावा विराट कोहली मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेरिस्टो से भी बहस करते नजर आए। दोनों के बीच पिच पर काफी कहासुनी हुई जिसके बाद अंपायर ने मामला शांत कराया। हालांकि बाद में दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से गले मिलते व हंसी-मजाक करते भी नजर आए।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!