भारत बनाम इंग्लैंड 5th टेस्ट Match Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, 257 रन की बढ़त के साथ टीम इंडिया ने मजबूत की पकड़
IND vs ENG 5th Test Day 3, India vs England Test Day 3 Highlights: (भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच तीसरा दिन हाईलाइट्स): आज भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 257 रन की बढ़त के साथ मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
IND vs ENG 5th Test Day 3 Match Highlights:(भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच हाईलाइट्स): इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं। भारत के पास कुल बढ़त 257 रन की हो गई है। ऋषभ पंत 30 और चेतेश्वर पुजारा 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।
284 रन पर ढही इंग्लैंड की पहली पारी
तीसरे दिन 84 रन पर 5 विकेट से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 284 रन बनाकर ढेर हो गई। जॉनी बेयर्स्टो ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 106 रन की पारी खेली। उनके अलावा सैम बिलिंग्स ने 36, जो रूट ने 31स बेन स्टोक्स ने 25 रन की पारी खेली। भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके। मोहम्मद सिराज सबसे सफल भारतीय गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट हासिल किए। वहीं जसप्रीत बुमराह ने 3, मोहम्मद शमी ने 2 और शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट हासिल किया।
पुजारा और पंत की साझेदारी ने उबारा
पहली पारी में 132 रन की बढ़त के बाद दोबारा बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुभमन गिल पहले ही ओवर में एंडरसन की गेंद पर स्लिप पर जॉनी बेयर्स्टो के हाथों कैच दे बैठे। इसके बाद पुजारा ने एक छोर थामा लेकिन दूसरे छोर पर थोड़ी देर हनुमा विहारी और विराट कोहली ने उनका साथ दिया। विहारी स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बने। उन्होंने 11 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली 20 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर स्लिप में जो रूट के हाथों लपके गए।
पुजारा ने जड़ा अर्धशतक
इसके बाद पुजारा और पंत ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 87 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। दोनों ने 35.4 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद पुजारा ने 139 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने 5 चौके जड़े। यह इंग्लैंड में उनका पांचवां और करियर का 33वां अर्धशतक है।
दूसरी पारी में भारत की खराब शुरुआत
इंग्लैंड को पहली पारी में 284 रन पर समेटने के बाद दोबारा बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम इंडिया ने पारी की तीसरी ही गेंद पर शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया। गिल 4 रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर स्लिप पर लपके गए।
284 रन पर ढही इंग्लैंड की पारी
इंग्लैंड की टीम पाचवें टेस्ट के तीसरे दिन दूसरे सत्र में भारत को 416 रन के जवाब में 284 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम इंडिया पहली पारी में 132 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रही। भारतीय पेस बैटरी ने इंग्लैंड की पारी को तरह नहस कर दिया। सिराज ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं तीन सफलता कप्तान बुमराह को मिली। 2 विकेट मोहम्मद शमी और 1 विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिया। इंग्लैंड के लिए सबसे सफल बल्लेबाज जॉनी बेयर्स्टो रहे। उन्होंने 140 गेंद में 107 रन की पारी खेली।
दूसरे दिन सस्ते में इंग्लैंड ने गंवा दिए थे 5 विकेट
टीम इंडिया की पहली पारी 416 रन पर सिमटने के बाद जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करत करते हुए इंग्लैंड को शुरुआती तीन झटके दिए। जबकि दिन का खेल समाप्त होते-होते मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने भी एक-एक विकेट हासिल करते हुए इंग्लैंड के 5 विकेट चटका दिए। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने दूसरे दिन सर्वाधिक 31 रन बनाए थे और उनको मोहम्मद सिराज ने आउट किया।
IND vs ENG LIVE STREAMING: इस मैच को लाइव कब और कहां देखें, यहां क्लिक करके जानिए
दोनों देशों की प्लेइंग-11 (IND vs ENG 5th Test Playing-11)
भारत की प्लेइंग-11: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
इसे भी पढ़िएः रिषभ पंत और जडेजा की जोड़ी ने रचा इतिहास, बनाया इंग्लैंड के खिलाफ साझेदारी का नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड की प्लेइंग-11: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, एलेक्स लीस, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयर्स्टो, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), जेम्स एंडरसन, मैथ्यू पॉट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और जैक लीच।
पुजारा ने जड़ा अर्धशतक, मजबूत स्थिति में टीम इंडिया
टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने आए चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को 139 गेंद में 5 चौकों के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। पुजारा का यह टेस्ट करियर का 33वां और इंग्लैंड में पांचवां अर्धशतक है।
तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत ने बनाए 3 विकेट पर 125 रन
भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 50 और ऋषभ पंत 30 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम के पास दोनों पारियों में मिलाकर कुल 257 रन की बढ़त हो गई है।
भारत ने 44 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 123 रन
भारत ने 44 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 123 रन अपनी दूसरी पारी में बना लिए हैं। पुजारा 49 और पंत 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास कुल 255 रन की बढ़त हो गई है।
अर्धशतक के करीब पहुंचे पुजारा, 250 के करीब पहुंची टीम इंडिया की बढ़त
भारत ने अपनी दूसरी पारी में 39 ओवर में 3 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। पंत 22 और पुजारा 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास कुल 244 रन की बढ़त हो गई है।
भारत ने 35 ओवर में बनाए 3 विकेट पर बनाए 91 रन
भारत ने अपनी दूसरी पारी में 35 ओवर में 3 विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं। पुजारा 39(111) और पंत 10(14) रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास कुल बढ़त 227 रन की हो गई है।
भारत ने 32 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 86 रन
भारत ने अपनी दूसरी पारी में 32 ओवर में 3 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 37 और ऋषभ पंत 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास कुल 218 रन की बढ़त हो गई है।
फिर नहीं चला विराट का बल्ला, स्टोक्स ने किया शिकार
विराट कोहली एक बार फिर पिच पर जमने के बाद अपना विकेट गंवा बैठै। बेन स्टोक्स की शानदार उछाल लेती गेंद पर विराट गच्चा खा गए और स्लिप में जो रूट के हाथों लपके गए। विराट ने 40 गेंद में 20 रन की पारी खेली। भारत का स्कोर 29.5 ओवर में 3 विकेट पर 75 रन हो गया है। पुजारा 33 रन बनाकर खेल रहे हैं, पंत विराट के बाद बल्लेबाजी करने उतरे हैं। भारत के पास कुल 207 रन की बढ़त हो गई है।
भारत ने दूसरी पारी में बनाए 28 ओवर में 2 विकेट पर 73 रन
भारत ने अपनी दूसरी पारी में 28 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। विराट 20 और पुजारा 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास कुल बढ़त 205 रन की हो गई है।
दूसरी पारी में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 61 रन
टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 20 ओवर में 2 विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 13 और चेतेश्वर पुजारा 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास कुल बढ़त 193 रन की हो गई है।
50 रन के पार पहुंचा भारत, विराट-पुजारा पिच पर
भारतीय टीम ने विराट कोहली के चौके की बदौलत 18वें ओवर की चौथी गेंद पर दूसरी पारी में अपने 50 रन पूरे कर लिए। 18 ओवर में भारत ने 2 विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 9 और पुजारा 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास कुल 185 रन की बढ़त हो गई है।
भारत को लगा दूसरा झटका, ब्रॉड ने किया विहारी की शिकार
भारतीय टीम को दूसरी पारी में दूसरा झटका 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिया। विहारी स्लिप पर जॉनी बेयर्स्टो के हाथों लपके गए उन्होंने 11 रन बनाए। भारतीय टीम का स्कोर 16.3 ओवर में 2 विकेट पर 43 रन हो गया है। पुजारा 22 रन बनाकर खेल रहे हैं और विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे हैं। टीम इंडिया के पास कुल 175 रन की बढ़त हो गई है।
तीसरे दिन चायकाल तक भारत ने बनाए 1 विकेट पर 37 रन
भारतीय टीम ने तीसरे दिन दूसरे सत्र में इंग्लैंड को 284 रन पर ढेर करने के बाद अपनी दूसरी पारी में चायकाल तक 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। पुजारा 17 और हनुमा विहारी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि शुभमन गिल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत के पास कुल बढ़त 169 रन की हो गई है।
9 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 27 रन
भारत ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 27 रन 9 ओवर में बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 15 और हनुमा विहारी 2 रन बनाकर मोर्चा संभाले हुए हैं। भारत के रास कुल बढ़त 159 रन की हो गई है।
भारत ने दूसरी पारी में बनाए 19/1 रन
भारत ने अपनी दूसरी पारी में 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 19 रन बना लिए हैं। पुजारा 12 और हनुमा विहारी 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया के पास कुल बढ़त 151 रन की हो गई है।
भारत को लगा पहला झटका, एंडरसन ने किया शुभमन का शिकार
भारत के लिए दूसरी पारी में शुरुआत करने शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी उतरी लेकिन टीम इंडिया को तीसरी ही गेंद पर जेम्स एंडरसन ने स्लिप पर जैक क्रॉले के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। गिल ने 3 गेंद में 4 रन बनाए। भारत का स्कोर दूसरी पारी में 4 रन पर 1 विकेट हो गया है। पुजारा और हनुमा विहारी की जोड़ी खेल रही है।
सिराज ने किया पॉट्स की शिकार, 284 पर ढेर हुई इंग्लैंड की पहली पारी
मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पॉट्स को स्लिप पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। हालांकि तीसरे अंपायर ने अंतिम फेसला दिया। इस तरह इंग्लैंड की टीम 284 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया पहले पारी में 132 रन की बढ़त हासिल करने में सफल हुई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए। वहीं तीन विकेट बुमराह, 2 शमी और एक विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिया।
सिराज ने किया बिलिंग्स का शिकार
मोहम्मद सिराज ने 60वें ओवर की पहली गेंद पर सैम बिलिंग्स को बोल्ड कर दिया। बिलिंग्स 36 रन बना सके। इसके साथ ही इंग्लैंड का स्कोर 9 विकेट पर 267 रन हो गया।
250 रन के पार पहुंचा इंग्लैंड
मैथ्यू पॉट्स ने 57वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी के खिलाफ चौका जड़कर अपनी टीम को 250 रन के पार पहुंचा दिया।
सिराज ने किया ब्रॉड का शिकार, इंग्लैंड को लगा आठवां झटका
मोहम्मद सिराज ने 56वें ओवर की चौथी गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर चलता कर दिया। बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को ब्रॉड ऊंचा मार बैठे जिसे आसानी से पंत ने लपक लिया। ब्रॉड 1 रन बना सके। इंग्लैंड का स्कोर 55.4 ओवर में 8 विकेट पर 248 रन हो गया है।
शमी ने किया बेयर्स्टो का शिकार, इंग्लैंड ने गंवाया सातवां विकेट
मोहम्मद शमी ने पारी के 55वें ओवर की पहली गेंद पर जॉनी बेयर्स्टो को स्लिप पर विराट कोहली के हाथों कैच कराकर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। बेयर्स्टो ने 140 गेंद में 107 रन की पारी खेली। इंग्लैंड का स्कोर 241 रन पर 7 विकेट हो गया है। सैम बिलिंग्स 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनसे साथ देने स्टुअर्ट ब्रॉड उतरे हैं।
52 ओवर में इंग्लैंड ने बनाए 6 विकेट पर 237 रन
इंग्लैंड ने तीसरे दिन लंच के बाद 52 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 237 रन बना लिए हैं। बेयर्स्टो 103 और बिलिंग्स 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
जॉनी बेयर्स्टो ने 119 गेंद में जड़ा शतक
इंग्लैंड के फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज जॉनी बेयर्स्टो ने तीसरे दिन लंच के बाद 119 गेंद में चौके के साथ अपना शतक पूरा किया। यह उनका लगातार तीसरा और 11 वां टेस्ट शतक है। अपनी पारी के दौरान बेयर्स्टो ने 14 चौके और 2 छक्के जड़े। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 227 रन बना लिए हैं। बेयर्स्टो 100 और बिलिंग्स 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू
बारिश की वजह से तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल देरी से शुरू हुआ। इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी करने जॉनी बेयर्स्टो और सैम बिलिंग्स की जोड़ी उतरी है। इंग्लैंड ने अपनी पारी 6 विकेट पर 200 रन से आगे बढ़ाई। भारत के लिए गेंदबाजी करने शार्दुल ठाकुर आए हैं।
भारतीय समयानुसार 6 बजे शुरू होगा खेल
तीसरे दिन लंच के बाद तय समय पर बारिश की वजह से खेल नहीं शुरू हो सका। ऐसे में अब खेल भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे दोबारा शुरू होगा।
बारिश की वजह से खेल रोका गया
मैच बारिश की वजह से रोकना पड़ा है। लंच के बाद खेल शुरू होगा। इंग्लैंड का स्कोर- 200/6.. जॉनी बेरिस्टो (नाबाद 91 रन) और सैम बिलिंग्स (नाबाद 7 रन) पिच पर मौजूद।
इंग्लैंड 200 पार
इंग्लैंड क्रिकेट टीम का स्कोर हुआ 200 पार। बेरिस्टो शतक से 9 रन दूर।
बेरिस्टो ने स्टोक्स को पीछे छोड़ा
जॉनी बेरिस्टो ने शानदार छक्के के साथ अपने कप्तान बेन स्टोक्स को टेस्ट रनों के मामले में पीछे छोड़ा। स्टोक्स के 5280 टेस्ट रनों से आगे निकले बेरिस्टो।
जॉनी बेरिस्टो शतक की ओर ?
इंग्लैंड के 6 विकेट जरूर गिर चुके हैं लेकिन जॉनी बेरिस्टो तेजी से बड़ी पारी की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। वो अब 72 रन बना चुके हैं।
नई गेंद ली गई
भारतीय क्रिकेट टीम को अब नई गेंद मिली। क्या इससे इंग्लैंड की पारी और जल्दी सिमटेगी?
नए बल्लेबाज सैम बिलिंग्स
बेन स्टोक्स केे आउट होने के बाद सैम बिलिंग्स पिच पर आए हैं। अब जॉनी बेरिस्टो का साथ देंगे बिलिंग्स।
इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा !
शार्दुल ठाकुर ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को किया आउट। जसप्रीत बुमराह ने लपका कैच। स्टोक्स 25 रन बनाकर आउट। स्कोर- 153/6
जॉनी बेरिस्टो ने जड़ा पचासा
इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेरिस्टो ने शानदार टेस्ट अर्धशतक जड़ दिया है। इंग्लैंड का स्कोर 150 के करीब।
पारी को संभाल रहे हैं दोनों बल्लेबाज
स्कोर हुुआ 100 पार
इंग्लैंड का स्कोर पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहली पारी में 100 रन के पार पहुंच गया है।
इंग्लैंड का स्कोर 96/5
तीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद इंग्लैंड की टीम 100 रन के करीब।
तीसरे दिन का खेल शुरू
आज एजबेस्टन टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। बुमराह के ओवर से शुरुआत। पिच पर जॉनी बेरिस्टो और कप्तान बेन स्टोक्स मौजूद।
इंग्लैंड का स्कोर
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में भारत के 416 रन के जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 84 रन बनाए थे।
मैच के दूसरे दिन का स्कोर
मैच के दूसरे दिन भारत ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में चटकाए थे 5 विकेट।
भारत-इंग्लैंड टेस्ट
आज भारत-इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच का तीसरा दिन है।

