Team India for West Indies series: टीम इंडिया का ऐलान, पहली बार शामिल होगा ये खिलाड़ी, कुुलदीप यादव की भी वापसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2022, 10:42 PM IST

Indian squad for West Indies series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में युवा खिलाड़ी रवि बिश्नोई की पहली बार एंट्री हो रही है। कुलदीप यादव ने भी वापसी की है।

Team India for West Indies series: टीम इंडिया का ऐलान, पहली बार शामिल होगा ये खिलाड़ी, कुुलदीप यादव की भी वापसी

Team India announcement: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में चुना गया जबकि कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने घुटने के आपरेशन के बाद सीमित ओवरों की टीम में वापसी की।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘कुलदीप यादव वापसी कर रहे हैं और रवि बिश्नोई वेस्टइंडीज श्रृंखला में वापसी करेंगे। रोहित शर्मा टीम की अगुवाई करेंगे।’’ बिश्नोई इंडियन प्रीमियर लीग की खोज हैं। उन्होंने पंजाब की टीम की तरफ से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। वह अगले आईपीएल में नयी फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजाइंट्स की तरफ से खेलेंगे।

भुवनेश्वर कुमार को टी20 टीम में बरकरार रखा गया है लेकिन उन्हें वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। पूर्व कप्तान विराट कोहली को दोनों टीम में जगह मिलने की संभावना है। कोहली और रवि शास्त्री के युग में कुलदीप को विशेष प्राथमिकता नहीं दी गयी थी लेकिन अब वे टीम में तुरुप का इक्का बन सकते हैं। कुलदीप का पिछले साल घुटने का आपरेशन करवाया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ छह मैचों की श्रृंखला में तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। कोविड प्रोटोकॉल के कारण यह श्रृंखला केवल दो शहरों में खेली जाएगी।

भारतीय वनडे टीम (वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए)

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (वीसी), रुतुराज गायकवाड़, शिखर, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), डी चाहर, शार्दुल ठाकुर, वाई चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर , रवि बिश्नोई, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अवेश खान।

भारतीय टी20 टीम (वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए)

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (वीसी), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मो. सिराज, भुवनेश्वर, अवेश खान और हर्षल पटेल।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!