IPL MI Team 2022 Players List: ऐसी है आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस की नई टीम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2022, 06:14 PM IST

MI Team 2022 Players List, Mumbai Indians Team Full Squad: आईपीएल 2022 की नीलामी में मुंबई इंडियंस द्वारा किन-किन खिलाड़ियों को खरीदा गया और अब कैसी दिखती है रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की नई पलटन।

IPL MI Team 2022 Players List: ऐसी है आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस की नई टीम

MI Team 2022 Players List, Mumbai Indians Team Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब सर्वाधिक पांच बार जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर रोहित शर्मा की अगुवाई में मैदान पर उतरने को तैयार है। हालांकि इस बार रोहित शर्मा को भी एक बदली हुई टीम मिलने वाली है। सभी टीमों की तरह इस बार मुंबई के पास भी सिर्फ कुछ ही पुरानी खिलाड़ी होंगे, जिनको रिटेन किया गया है। उन्होंने कुछ बड़े खिलाड़ी भी शामिल किए हैं, जबकि कुछ ऐसे धुरंधरों को भी बड़ी रकम में खरीदा गया जो पहले भी उन्हीं की टीम का हिस्सा थे।

मुंबई इंडियंस ने इस बार आईपीएल नीलामी से पहले जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया, उसमें सबसे महंगे खिलाड़ी हैं उनके कप्तान रोहित शर्मा जिनको 16 करोड़ रुपये की फीस पर बरकरार रखा गया है। उनके अलावा मुंबई ने भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और वेस्टइंडीज के धुरंधर ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को रिटेन किया है। आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल 2022 की नीलामी में मुंबई इंडियंस द्वारा किन-किन खिलाड़ियों को खरीदा गया और अब कैसी दिखती है रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की नई पलटन।

MUMBAI INDIANS (MI) FULL SQUAD AND PLAYERS LIST- मुंबई इंडियंस

सीरियल नंबर

         खिलाड़ी       देश      बेस प्राइज            कीमत
1. रोहित शर्मा   भारत         रिटेन         16 करोड़ रुपये
2. जसप्रीत बुमराह   भारत         रिटेन          12 करोड़ रुपये
3. सूर्यकुमार यादव   भारत         रिटेन           8 करोड़ रुपये
4. कीरोन पोलार्ड   वेस्टइंडीज         रिटेन           6 करोड़ रुपये
5. ईशान किशन  भारत       2 करोड़           15.25 करोड़
6. डिवाल्ड ब्रेविस दक्षिण अफ्रीका        20 लाख             3 करोड़
7. बासिल थंपी भारत       30 लाख             30 लाख
8. मुरुगन अश्विन भारत       20 लाख             1.60 करोड़
9 अर्जुन तेंदुलकर भारत       30 लाख              40 लाख 
10 मुरुगन अश्विन भारत      20 लाख            1.60 करोड़
11 जयदेव उनादकट भारत 75 लाख           1.30 करोड़
12 मयंक मार्कंंडे भारत 50 लाख            65 लाख
13. एन तिलक वर्मा भारत 20 लाख           1.7 करोड़
14. संजय यादव भारत 20 लाख           50 लाख
15. जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड 2 करोड़          8 करोड़
16. डेनियल सैम्स ऑस्ट्रेलिया 1 करोड़          2.6 करोड़
17. टिम डेविड सिंगापुर 40 लाख          8.5 करोड़
18. राइली मेरेडिथ ऑस्ट्रेलिया 40 लाख           1 करोड़
19. मोहम्मद अरशद खान भारत 20 लाख          20 लाख
20. राहुल बुद्धी भारत 20 लाख          20 लाख
21. रित्तिक शौकीन भारत 20 लाख          20 लाख
22. रमनदीप सिंह भारत 20 लाख          20 लाख
23. टायमल मिल्स इंग्लैंड 1 करोड़         1.5 करोड़
24. आर्यन जुयाल भारत 20 लाख          20 लाख
25. अनमोलप्रीत सिंह भारत 20 लाख         20 लाख

मुंबई इंडियंस ने इस बार की नीलामी में 47.90 करोड़ रुपये खर्च करते हुए 25 खिलाड़ी खरीदे। अब उनके आईपीएल पर्स में सिर्फ 10 लाख रुपये बचे हैं। उनकी टीम में 17 भारतीय और 8 विदेशी खिलाड़ी हैं। कोई भी टीम 8 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी नहीं खरीद सकती थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन 25 खिलाड़ियों के साथ उनका टीम संयोजन कैसा रहेगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!