LIVE

KKR vs MI Highlights: पैट कमिंस के 'अर्धशतकीय तूफान' में उड़ी मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 11, 2022, 16:17 IST

आईपीएल 2022 में बुधवार को पैट कमिंस के बल्ले से 'अर्धशतकीय तूफान' आया, जिसमें मुंबई इंडियंस उड़ गई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 ओवर बाकी रहते जीत दर्ज की। मुंबई को मौजूदा सीजन में लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

KKR vs MI Highlights: पैट कमिंस के 'अर्धशतकीय तूफान' में उड़ी मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2022 में  मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ पांच विकेट से धमाकेदार जीत मिली है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने 162 रन का टारगेट दिया था, जिसे कोलकाता ने 5 विकेट के नुकसान पर महज 16 ओवर में ही हासिल कर लिया। केकेआर के लिए पैट कमिंस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में नाबाद 56 रन ठोक डाले। उन्होंने अर्धशतीय पारी में 4 चौके और 6 दमदार छक्के लगाए। उन्होंने छक्का लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई। वहीं, ओपनर वेंकटेश अय्यर 41 गेंदों मेें 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे। कमिंस और वेंकटेश ने छठे विकेट के लिए 61 रन की अटूट साझेदारी की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने निराशाजनक आगाज किया। ओपनर अजिंक्य रहाणे (7) सस्ते में विकेट गंवा बैठे। कप्तान श्रेयस अय्यर (10) का बल्ला भी नहीं चला। सैम बिलिंग्स (17) ने कुछ अच्छे शॉट जड़े पर ज्यादा देर नहीं टिक सके। हालांकि, वेंकटेश ने एक छोर संभाले रखा। नीतीश राणा (8) और आंद्रे रसेल के आउट होने के बाद केकेआर मुश्किल में नजर आ रही थी पर कमिंस ने आते ही धमाल मचा दिया। उन्होंने अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़कर तेवर जाहिर कर दिए और अंत तक उसी अंदाज में बैटिंग की। उनके आने के बाद वेंकटेश को कुछ ही गेंदें खेलने का मौका मिला। टायमल मिल्स ने 16वें ओवर में 35 रन दिए, जिसमें कमिंस ने चार सिक्स और चौके मारे।

ऐसा रहा मुंबई इंडियंस की पारी का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 161 रन जुटाए। मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसको पहला झटको कप्तान रोहित शर्मा के रूप में दूसरे ओवर में लगा। रोहित 12 गेंदों में 3 रन बनाकर उमेश यादव का शिकार बने। इसके बाद ईशान किशन और डेवाल्ड ब्रेविस ने दूसरे विकेट के लिए 39 रन की  साझेदारी की। यह साझेदारी आठवें ओवर में टूटी। ब्रेविस को वरुण चक्रवर्ती ने स्टंप आउट कराया। उन्होंने 19 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों के जरिए 29 रन बनाए।

ईशान किशन का नहीं चला बल्ला

वहीं, मुंबई का तीसरा विकेट ईशान के तौर पर गिरा, जिन्हें 11वें ओवर में पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा। ईशान ने 21 गेंदों में 14 रन जुटाए। उन्होंने इस दौरान एक चौका मारा। 55 के स्कोर पर मुंबई के तीन विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 83 रन की अहम पार्टनरशिप की। सूर्यकुमार को 20वें ओवर में कमिंस ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने 36 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 52 रन की पारी खेली। तिलक ने 27 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत नाबाद 38 रन बनाए। वहीं, कीरोन पोलार्ड 5 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद रहे। 


 

कोलकाता की प्लेइंग-11 (KKR Playing XI):

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे,  वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई की प्लेइंग-11 (Mumbai Indians Playing XI) 

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सेम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, मुरुगन अश्विन, टायमल मिल्स, बेसिल थंपी, जसप्रीत बुमराह।

APR 06, 2022 23:19 IST

कोलकाता ने पांच विकेट से जीता मुकाबला

कोलकाता ने मुंबई के खिलाफ मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम कर लिया है। मुंबई के लिए 16वां ओवर डेवियल सेम्स ने किया, जो बेहद महंगा सबित हुआ। उन्होंने ओवर में 35 रन लुटा डाले। कमिंस ने चार छक्के जड़ने के अलावा 2 चौके ठोके। कमिंस ने महज 14 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। वह 15 गेंदों में 4 और 5 छक्कों के दम पर 56 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे। वहीं, वेंकटेश अय्यर ने 41 गेंदों में नाबाद 50 रन जुटाए। उन्होंने 6 चौके और 1 छक्के लगाया। 

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 162/5 (16 ओवर)

APR 06, 2022 22:52 IST

वेंकटेश ने पांचवां र्धशतक जमाया

सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतक जमा दिया है। उन्होंने 41 गेंदों में 50 रन पूरे किए। यह उनके आईपीएल करियर की पांचवीं फिफ्टी है। 15वां ओवर बुमराह ने किया, जिसमें कमिंस ने एक छक्का और एक चौका लगाया।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 127/5 (15 ओवर)

APR 06, 2022 22:45 IST

रसेल बने टामयल मिल्स का शिकार

कोलकाता को पांचवां झटका आंद्रे रसेल के रूप में लगा है। रसेल 5 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के के जरिए 11 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। उनका शिकार टायमल मिल्स ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर किया। रसेल शॉर्च पिच गेंद को बाउंड्री के पार भेजने के प्रयास में थे पर बैकवर्ड प्वाइंट पर ब्रेविस को कैच थमा दिया। वेंकटेश 49 और पैट कमिंस 11 रन बनाकर टिके हैं। कमिंस ने मिल्स पर छक्का और चौका मारा।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 115/5 (14 ओवर)

APR 06, 2022 22:39 IST

कोलकाता की टीम ने बनाया सैकड़ा

13 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद कोलकाता की टीम ने सैकड़ा बना लिया है। बुमराह ने 13वें ओवर में 12 रन दिए। रसेल और वेंकटेश ने एक-एक चौका मारा।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 101/4 (13 ओवर)

APR 06, 2022 22:34 IST

नीतीश को अश्विन ने भेजा पवेलियन

मुंबई को चौथी सफलता नीतीष राणा के तौर पर मिली है। बिलिंग्स के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए राणा ने 7 गेंदों में 8 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया। उन्हें मुरुगन अश्विन ने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर सेम्स के हाथों लपकवाया। वहीं, वेंकटेश 39 और आंद्रे रसेल 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 89/4 (12 ओवर)

APR 06, 2022 22:28 IST

टायमल मिल्स ने लुटाए 14 रन

टायमल मिल्स ने 11वें ओवर में 14 रन लुटाए। वेंकटेश ने पहली गेंद पर शानदार चौका और नीतिश राणा ने पांचवीं गेंद पर दमदार छक्का जमाया। इसके अलावा वेंकटेश ने तीन और राणा ने एक रन जुटाया।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 81/3 (11 ओवर)

APR 06, 2022 22:24 IST

बिलिंग्स को अश्विन ने किया आउट

केकेआर का तीसरा विकटे सैम बिलिंग्स के रूप में गिरा है। बिलिंग्स ने 12 गेंदों में 2 छक्कों के जरिए 17 रन की पारी खेली। उन्हें स्पिनर मुरुगन अश्विन ने 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया। बिलिंग्स गेंद को उठाकर बाउंड्री के पार भेजने के चक्कर में लॉन्ग ऑफ की दिशा में थंपी को कैच थमा बैठे।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 67/3 (10 ओवर)

APR 06, 2022 22:17 IST

बिलिंग्स ने एक औऱ छक्का लगाया

बिलिंग्स ने एक औरक छक्का जमाया है। उन्होंने नौवें ओवर की तीसरी गेंद को डीप स्क्वेयर लेग पर उठाकर मारा। इसके अलावा उन्होंने एक रन और बनाया। बिलिंग्स 16 और वेंकटेश 24 के निजी स्कोर पर हैं।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 57/2 (9 ओवर)

APR 06, 2022 22:10 IST

कोलकाता का पचासा हुआ कंप्लीट

कोलकाता का पचासा कंप्लीट हो चुका है। स्पिनर मुरुगन अश्विन ने आठवें ओवर में 9 रन दिए। बिलिंग्स ने तीसरी गेंद पर एक लंबा छक्का मारा। 

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 50/2 (8 ओवर)

APR 06, 2022 22:06 IST

तिलक वर्मा ने खर्च किए 6

कप्तान रोहित ने सातवें ओवर में तिलक वर्मा को गेंद सौंपी। तिलक ने अपने पहले ओवर में 6 रन खर्च किए। वेंकटेश अय्यर ने पांचवीं गेंद पर डीप मिडविकेट बाउंड्री की दिशा में चौका लगाया। वेंकटेश 23 और सैम बिलिंग्स 1 के निजी स्कोर पर हैं।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 41/2 (7 ओवर)

APR 06, 2022 22:03 IST

सेम्स ने कप्तान श्रेयस का शिकार किया

मुंबई के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सेम्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर को पवेलियन की राह दिखा दी है। वह छठे ओवर की अंति गेंद पर पुल करना चाहते थे मगर डीप स्क्वेयर लेग पर तिलक वर्मा के हाथों लपके गए। श्रेयस ने 6 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 10 रन बनाए। 

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 35/2 (6 ओवर)

APR 06, 2022 21:57 IST

रहाणे सस्ते में लौटे पवेलियन

कोलकाता का पहला विकेट अनुभली बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के तौर पर गिरा है। रहाणे पांचवें ओवर की पहली गेदं पर सस्ते में पवेलियन लौट गए। उन्होंने 11 गेंदों में 7 रन जोड़े। वह टायमल मिल्स द्वारा फेंकी गई बैक ऑफ लेंथ गेंद पर सिक्स जमाने की फिराक में थे पर डीप स्क्वेयर लेग की दिशा में डेनियस सेम्स को कैच थमा दिया। रहाणे के जाने के बाद श्रेयस अय्यर ने मिल्स पर दो चौके लगाए।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 26/1 (5 ओवर)

APR 06, 2022 21:51 IST

बुमराह ने डाला किफायती ओवर

कप्तान रोहित ने चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई, जिसमें तेज गेंदबाज ने काफी काफियाती गेंदबाजी की। रहाणे और वेंकटेश सिर्फ एक-एक रन ही बना सके।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 16/0 (4 ओवर)

APR 06, 2022 21:48 IST

वेंकटेश ने बेसिल थंपी पर लगाया चौका

वेंकटेश अय्यर ने तीसरे ओवर में पांच रन जुटाए। उन्होंने तीसरी गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से शानदार चौका मारा। वहीं, छठी गेंद पर एक रन लिया। यह ओवर बेसिल थंपी ने किया।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 14/0 (3 ओवर)

APR 06, 2022 21:46 IST

डेनियल सेम्स ने दिए 6 रन

मुंबई के लिए दूसरा ओवर डेनियल सेम्स ने किया। उन्होंने 6 रन दिए। रहाणे ने चार और वेंकटेश ने दो रन बटोरे।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 9/0 (2 ओवर)

APR 06, 2022 21:39 IST

लक्ष्य का पीछा करने आए रहाणे और वेंकटेश 

कोलकाता की तरफ से लक्ष्य का पीछा करने के लिए अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर आए हैं। मुंबई की तरफ से पहला ओवर बेसिल थंपी ने फेंका, जिसमें तीन रन आए। रहाणे ने दो और वेंकटेश ने एक रन बनाया।

MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स 3/0 (1 ओवर)


 

APR 06, 2022 21:17 IST

मुंबई ने कोलकाता को दिया 162 का लक्ष्य

मुंबई ने कोलकाता के सामने 152 रन का लक्ष्य रखा है। कोलकाता के लिए 20वां ओवर पैट कमिंस ने फेंका और 23 रन खर्च किए। कीरोन पोलार्ड ने ओवर में तीन छक्के लगाए। हालांकि, कमिंस ने  इस दौरान सूर्यकुमार यादव  को विकेट के पीछे बिलिंग्स के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार ने 36 गेंदों में 5 चौकों और  2 छक्कों के जरिए 52 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा 38 और पोलार्ड 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 161/4 (20 ओवर)
 

APR 06, 2022 21:05 IST

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 34 गेंदों में अपना पचासा जमाया। यह उनके आईपीएल करियर की 14वीं फिफ्टी है। आंद्रे रसेल ने 19वां ओवर फेंका, जिसमें सूर्यकुमार और तिलक ने एक-एक चौका ठोका। 

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 138/3 (19 ओवर)

APR 06, 2022 21:03 IST

सूर्यकुमार ने नरेन पर छक्का चौका ठोका

सुनील नरेन ने 18वें ओवर में 14 रन दिए। सूर्यकुमार ने दूसरी गेंद पर विडविकेट के ऊपर से छक्का और पांचवीं गेंद पर डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में चौका लगाया।

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 129/3 (18 ओवर)

APR 06, 2022 20:57 IST

वरुण चक्रवर्ती की हुई धुनाई

वरुण चक्रवर्ती की 17वें ओवर में जमकर धुनई हुई, जिसमें उन्होंने 17 रन खर्च डाले। तिलक ने पहली गेंद पर सिक्स और तूसरी पर चौका लगाया। वहीं, सूर्यकुमार ने अंतिम गेंद पर चौका मारा। तिलक 32 और सूर्यकुमार 36 के निजी स्कोर पर हैं।

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 115/3 (17 ओवर)

APR 06, 2022 20:52 IST

तिलक ने कमिंस पर छक्का-चौका

तिलक ने 16वें ओवर में आक्रामक रुख अपनाते हुए कमिंस पर दो बड़े शानदार शॉट लगाए। उन्होंने पहली गेंद पर छक्का और पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। 

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 98/3 (16 ओवर)

APR 06, 2022 20:46 IST

15 ओवर का खेल खत्म

15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है, जिसके बाद मुंबई की टीम सैकड़ा भी पूरा नहीं कर पाई है। सूर्यकुमार 30 और तिलक 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 85/3 (15 ओवर)

APR 06, 2022 20:41 IST

कप्तान श्रेयस ने रसिख को फिर थमाई गेंद

कप्तान श्रेयस अय्यर ने रसिख सलाम को एक फिर गेंदबाजी के लिए बुलाया। रसिथ ने 18वें ओवर में 8 रन दिए, जिसमें सूर्यकुमार ने एक शानदार चौका ठोका। 

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 79/3 (14 ओवर)

APR 06, 2022 20:35 IST

सूर्यकुमार ने उमेश पर लगाया चौका और छक्का

उमेश ने 13वें ओवर में 13 रन खर्च किए। इस दौरान तिलन वर्मा को तीसरी गेंद पर जीवनदान मिला। वहीं, सूर्यकुमार ने पांचवाीं गेंद पर चौका और छठी पर सिक्स जमाया। सूर्यकुमार 20 और तिलक 4 के निजी स्कोर पर हैं।

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 71/3 (13 ओवर)

APR 06, 2022 20:29 IST

बल्लबाजी के लिए आए तिलक वर्मा

पिछले मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बैटिंग के लिए आए हैं। उन्होंने 12वां करने आए चक्रवर्ती पर एदो रन बनाए। इसके अलावा सूर्यकुमार ने एक रन जुटाया। 

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 58/3 (12 ओवर)

APR 06, 2022 20:26 IST

ईसान को कमिंस ने भेजा पवेलियन

मुंबई का तीसरा विकेट सलामी बल्लेबाज ईसान किशन के रूप में गिरा है। ईशान खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पाए। उन्होंने 21 गेंदों में 1 चौके के जरिए 14 रन बनाए। ईशान को पैट कमिंस ने 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर  श्रेयस अय्यर के हाथों लपकवाया।

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 55/3 (11 ओवर)

APR 06, 2022 20:20 IST

मुंबई इंडियंस का पचासा कंप्लीट

मुंबई इंडियंस का पचासा कंप्लीट हो गया है। चक्रवर्ती ने 10वें ओवर में पांच रन दिए। सूर्यकुमार ने तीन और ईशान ने दो रन जुटाए। सूर्यकुमार 7 और ईशान 14 के निजी स्कोर पर हैं।

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 54/2 (10 ओवर)

APR 06, 2022 20:15 IST

सुनील नरेन ने किफायती ओवर डाला

सुनील नरेन ने नौवें ओवर में किफायती गेंदबाजी की, जिसमें महज 3 रन आए। सूर्यकुमार यादव ने तीसरी गेंद पर दो और चौथी गेंद पर एक रन बनाया।

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 49/2 (9 ओवर)

APR 06, 2022 20:13 IST

ब्रेविस ने खेली 29 रन की पारी

मुंबई को दूसरा झटका डेवाल्ड ब्रेविस के तौर पर लगा है। उन्होंने ताबड़तोड़ 29 रन की पारी खेली और आठवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती का शिकार बन गए। ब्रेविस ने 19 गेंदों का सामना करने के बाद 2 चौके और 2 छक्के मारे। वह ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे पर स्टंप आउट हो गए।

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 46/2 (8 ओवर)

APR 06, 2022 20:04 IST

सुनील नरेन ने दिखाई कंजूसी

कप्तान अय्यर ने सातवें ओवर में सुनील नरेन को गेंद थमाई, जिसमें उन्होंने कंजूसी दिखाई। नरेन के ओवर में ब्रेविस और ईशान चार ही जुटा पाए। दोनों ने दो-दो रन बनाए।

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 39/1 (7 ओवर)

APR 06, 2022 20:00 IST

पावर प्ले हुआ समाप्त

पावर प्ले समाप्त हो चुका है। छठा ओवर तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने किया, जिसमें 12 रन आए। ईशान ने चौथी गेंद पर चौका और ब्रेविस ने अंतिम गेंद पर सिक्स जमाया। ब्रेविस 21 और ईशान 10 रन बनाकर टिके हैं।

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 35/1 (6 ओवर)

APR 06, 2022 19:57 IST

ब्रेविस ने उमेश पर जमाया चौका

उमेश ने पांचवें ओवर में 9 रन खर्च किए। ब्रेविस ने तीसरी गेंद पर पुल कर मिडऑन के ऊपर से चौका जड़ा। इसके अलावा उन्होंने ओवर में तीन और ईशान ने दो रन बटोरे।

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 23/1 (5 ओवर)

APR 06, 2022 19:51 IST

बल्लेबाजी के लिए उतरे डेवाल्ड ब्रेविस

रोहित के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए बेबी एबी के नाम से मशहूर हुए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं। ब्रेविस ने चौथे ओवर डालने आए रसिख पर करारा चौका लगाया। ब्रेविस 7 और ईशान 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 14/1 (4 ओवर)

APR 06, 2022 19:47 IST

रोहित शर्मा बने उमेश यादव का शिकार

मुंबई को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा है। उन्हें उमेश यादव ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर अपने जाल में फंसाया। रोहित पसंदीदा पुल शॉट लगाने फिराक में थे पर गेंद बल्ले के ऊपनी किनारे पर लगाने की वजह से खड़ी हो गई। ऐसे में विकेटकीपर बिलिंग्स ने पीछे की तरफ दौड़ लगाते हुए शानदार कैच लपक लिया। रोहित ने 12 गेंदों में 2 रन बनाए।

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 7/1 (3 ओवर)

APR 06, 2022 19:40 IST

रसिख ने अच्छा ओवर निकाला

केकेआर के लिए दूसरा युवा तेंज गेंदबाज रसिख सलाम ने डाला, जिसमें सिर्फ तीन रन आए। रोहित ने दो और ईसान ने एक रन जुटाया।

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 4/0 (2 ओवर)

APR 06, 2022 19:34 IST

पारी का आगाज करने आए रोहित-ईशान 

मुंबई इंडियंस की ओर से पारी का आगाज करने के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन आए हैं। वहीं, कोलकाता के लिए गेंदबाजी आक्रमण की कमान उमेश यादव ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में किफायती गेंदबाजी की और एक रन दिया, जो रोहित ने बनाया। 

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस 1/0 (1 ओवर)

APR 06, 2022 19:30 IST

दोनों की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

कोलकाता: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे,  वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सेम्स, देवाल्ड ब्रेविस, मुरुगन अश्विन, टायमल मिल्स, बेसिल थंपी, जसप्रीत बुमराह।

APR 06, 2022 19:26 IST

टॉस हारने के बाद क्या बोले रोहित शर्मा?

टॉस हारने के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाह रहे थे। हम यह नहीं देख रहे कि पिछले 2 मैचों में क्या हुआ? हमें मैच जीतने के लिए अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी और इसके लिए हम तैयार हैं। अच्छी पिच दिख रही है। हमने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है और जब आप मैच जीतना चाहते हैं तो आपको सामूहिक रूप से प्रदर्शन करना होगा। हमने दो बदलाव किए हैं। अनमोलप्रीत सिंह के स्थान पर सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड की बदले डेवाल्ड ब्रेविस प्लेइंग इलेवन में आए हैं।

APR 06, 2022 19:18 IST

कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

कोलकाता ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हम लक्ष्य को ध्यान में रखकर उसका पीछा करने में सहज हैं। सभी टीमें समान रूप से अच्छी हैं। हमें हमेशा जीत की मानसिकता के साथ उतरना होगा और अपनी क्षमता पर भरोसा करना होगा। हमनें दो बदलाव किए हैं। टिम साउदी की जगह पैट कमिंस और शिवम मावी के स्थान पर रसिख सलाम आए हैं।
 

APR 06, 2022 18:54 IST

इस कारनामे के लिए रोहित को चाहिए 8 रन

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के लिए 4500 रन बनाने वाला पहला खिलाड़ी बनने के करीब हैं। उन्होंने इसके लिए सिर्फ आठ और रन चाहिए। 

APR 06, 2022 18:36 IST

इस उपलब्धि के लिए नरेन को चाहिए 5 विकेट

सुनील नरेन को आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 150 विकेट लेने वाला पहले खिलाड़ी बनने के लिए पांच और शिकर की दरकार है।

APR 06, 2022 18:15 IST

नेट में अपनी फिरकी का जादू दिखाते मुरुगन अश्विन

APR 06, 2022 17:52 IST

तीन हजारी बनने के करीब श्रेयस अय्यर

केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर को आईपीएल में 3000 रन पूरे करने के नजदीक हैं। उन्हें यह आंकड़ा छूने के लिए 66 रन की जरूरत है।
 

APR 06, 2022 17:30 IST

मुंबई इंडियंस का एंथम सॉन्ग रिलीज

APR 06, 2022 17:08 IST

फिर केकेआर की पारी शुरू करेंगे रहाणे-वेंकटेश

APR 06, 2022 16:51 IST

ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं रोहित

रोहित शर्मा  आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 1015 रन बना चुके हैं। वह एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

APR 06, 2022 16:24 IST

मुंबई से भिड़ने के लिए तैयार नाइट राइडर्स

APR 06, 2022 15:59 IST

पैट कमिंस होंगे केकेआर की एकादश में शामिल

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट कप्तान आईपीएल के लिए भारत पहुंचने के बाद अपना तीन दिन का क्वारंटीन पूरा कर चुके हैं उन्हें आज मुंबई के खिलाफ सीजन का पहला मुकाबला खेलने का मौका मिल सकता है।  

APR 06, 2022 15:57 IST

सूर्यकुमार यादव को मिलेगा मौका

चोट से उबरने के बाद मुंबई इंडियन्स के लिए सूर्य कुमार यादव को मौका बुधवार को मिलेगा। वो 15वें सीजन में पहला मुकाबला उस टीम के खिलाफ खेलेंगे जिसके साथ वो कई साल जुड़े रहे हैं। 

APR 06, 2022 15:47 IST

ऐसी हो सकती है मुंबई की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव/अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, एम अश्विन, टायमल मिल्स, जयदेव उनादकट/तुलसी थंपी, जसप्रीत बुमराह।
 

APR 06, 2022 15:47 IST

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, शेल्डन जैक्सन, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी, पैट कमिंस, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

APR 06, 2022 15:43 IST

केकेआर का अबतक ऐसा रहा है प्रदर्शन

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अबतक सीजन में खेले 3 मैच में से 2 में जीत हासिल करके अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। मुंबई के खिलाफ जीत के बाद वो एक बार फिर अंक तालिका में राजस्थान को पछाड़कर पहले पायदान पर काबिज हो जाएगी। 

APR 06, 2022 15:42 IST

मुंबई अबतक नहीं खोल पाई है जीत का खाता

लगातार 10वीं बार हार के साथ सीजन की शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियन्स की टीम अबतक अपना जीत का खाता नहीं खोल पाई है। अबतक खेले दोनों मैचों में उसे हार मिली है। ऐसे में वो अंक तालिका में आठवें पायदान पर काबिज है। 

APR 06, 2022 15:40 IST

केकेआर और मुंबई के बीच है आज भिड़ंत

आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियन्स की आईपीएल के 15वें सीजन के 14वें मुकाबले में भिड़ंत हो रही है। यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह सीजन का इस मैदान पर खेला जाने वाला तीसरा मैच है।