ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2022 से पहले शुरू की जिंदगी की नई पारी, भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से रचाई शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2022, 12:43 PM IST

Glenn Maxwell marries Vini Raman: आईपीएल 2022 का आगाज अगले हफ्ते से होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी का हिस्सा हैं।

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2022 से पहले शुरू की जिंदगी की नई पारी, भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से रचाई शादी
Photo Credit: Instagram

ऑस्ट्रेलिया के स्पिन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है। उन्होंने एक निजी समारोह में भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन से शादी रचा ली है। दोनों 18 मार्च को शादी के बंधन में बंधे। मैक्सवेल और रमन कई सालों से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने 2020 में सगाई की थी। शादी की तस्वीर मैक्सवेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'मिस्टर एंड मिसेज मैक्सवेल 18.03.2022'। साथ ही एक हार्ट इमोजी भी है।

मेलबर्न में रहती हैं विनी रमन  

मैक्सवेल और विनी की तस्वीरें साल 2017 में सामने आई थीं। हालांकि, दोनों को किसी इवेंट में 2019 में साथ देखा गया था। तब मैक्सवेल अपनी पार्टनर विनी के संग ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट अवॉर्ड्स में नजर आए थे। इसके बाद से दोनों कई बार एक दूसरे के साथ अपने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके है। बता दें कि भारतीय मूल की विनी तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह एक फार्मासिस्ट हैं और मेलबर्न में रहती हैं।

आईपीएल के शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं मैक्सवेल

मैक्सवेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सीजन में में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने मैक्सवेल को आईपीएल 2022 के लिए 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया। हालांकि, कंगारू ऑलराउंडर शादी की वजह से 26 मार्च से शुरू होने जा रहे आगामी सीजन के कुछ शुरुआती मैच मिस कर सकता है। वैसे, आरसीबी ने ट्विटर पर मैक्सवेल को शादी की बधाई दी है। फ्रेंचाइजी ने दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आरसीबी परिवार मैक्सवेल और विनी के जिंदगी का नया चैप्टर शुरू होने पर बेहद खुश है। दोनों को शुभकामनाएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!