"सर बॉलीवुड जाओ", दीपक चाहर का पत्‍नी संग शादी के डांस का वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2022, 02:55 PM IST

Deepak Chahar viral video: दीपक चाहर की शादी में रिश्‍तेदार और करीबी दोस्‍त शामिल हुए थे। शादी के रिसेप्‍शन में दीपक चाहर के भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के साथी शामिल हुए थे।

"सर बॉलीवुड जाओ", दीपक चाहर का पत्‍नी संग शादी के डांस का वीडियो हुआ वायरल

आगरा: भारत और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर दीपक चाहर ने रविवार को अपनी शादी का एक डांस वीडियो शेयर किया, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया है। दीपक ने 1 जून को जया भारद्वाज के साथ आगरा में शादी की थी। आगरा के शाही पांच सितारा होटल में दीपक चाहर ने जया भारद्वाज से शादी की थी। दीपक की शादी में करीदी दोस्‍त और रिश्‍तेदार शामिल हुए थे जबकि अगले ही दिन दिल्‍ली में इनकी शादी का रिसेप्‍शन रखा गया था, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के साथी शामिल हुए थे।

दीपक चाहर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डांस परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया और लिखा कि वो इसे करते समय काफी दबाव में थे। चाहर ने बताया कि क्रिकेट पिच पर गेंदबाजी करने से ज्‍यादा वो डांस करते समय दबाव में थे। कुछ फैंस ने दीपक चाहर के वीडियो पर कमेंट करके उन्‍हें बॉलीवुड में जाने की सलाह दी क्‍योंकि उनका डांस देखकर वो काफी प्रभावित हुए।

दीपक चाहर हनीमून से लौटने के बाद बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में जाएंगे। वह पीठ दर्द की समस्‍या से जूझ रहे हैं और इसी कारण वो आईपीएल 2022 से बाहर हुए थे। उन्‍हें सीएसके ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन फिटनेस समस्‍या के कारण वह एक भी मैच नहीं खेल सके थे। सीएसके की टीम आईपीएल 2022 की अंक तालिका में 9वें स्‍थान पर रही थी। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो चाहर को फिट होने में तीन महीने से ज्‍यादा का समय लग सकता है। ऐसी तगड़ी उम्‍मीदें हैं कि इस साल ऑस्‍ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए वो चयन के लिए उपलब्‍ध नहीं हो। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!