शहर

क्या राघव चड्ढा BJP ज्वाइन करने वाले हैं? सौरभ भारद्वाज का दावा- BJP की आलोचना वाला ट्वीट डिलीट, तारीफ वाला मौजूद

आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजनक सौरभ भारद्वाज ने अब जो दावा किया है, उससे ऐसी अटकलें लग रही हैं कि राघव चड्ढा, बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।

Image

बीजेपी में शामिल होंगे राघव चड्ढा?

क्या आप नेता राघव चड्ढा बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं? ये अटकलें देश की राजनीतिक गलियारों में जोरों से गूंज रही है। आम आदमी पार्टी की ओर से भी ऐसे कुछ दावे किए गए हैं, जिससे इन अटकलों को जोर मिल रहा है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि राघव चड्ढा बीजेपी से जुड़े उन सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया है, जिसमें उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी की आलोचना की थी।

सौरभ भारद्वाज ने क्या-क्या दावे किए?

दिल्ली के आम आदमी पार्टी के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट कर राघव चड्ढा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा- राघव चड्ढा ने X पर अपनी वे सभी पुरानी पोस्ट डिलीट कर दी हैं, जिनमें उन्होंने मोदी या BJP की आलोचना की थी। X पर कुछ लोगों के सुझाव पर, मैंने राघव की टाइमलाइन पर "BJP" या "Modi" शब्द खोजे। वहां आलोचना वाली कोई भी पोस्ट मौजूद नहीं है। इसका मतलब है कि उन्होंने अपनी सभी पुरानी पोस्ट भी डिलीट कर दी हैं। "Modi" शब्द वाली केवल दो पोस्ट ही वहाँ हैं, और वे दोनों ही मोदी की तारीफ में हैं।"

क्या बीजेपी में जाएंगे राघव चड्ढा?

भारद्वाज ने कहा, "एक समय में मोदी-भाजपा के तीखे आलोचक रहे राघव चड्ढा ने अपनी पुरानी छवि को पूरी तरह मिटाकर एक नयी, चमकदार वाशिंग मशीन वाली तस्वीर पेश कर दी है।’’ उन्होंने कहा कि जिस तरह से चड्ढा की ’टाइमलाइन’ में व्यवस्थित रूप से बदलाव किया गया है, वह इसके पीछे की तैयारी के स्तर को दर्शाता है।

राघव चड्ढा पर आप के आरोप

भारद्वाज के आरोपों पर चड्ढा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। ये आरोप आप और राज्यसभा सदस्य के बीच जारी विवाद के दौरान आए हैं। यह विवाद गुरुवार को राज्यसभा में पार्टी द्वारा चड्ढा को उपनेता पद से हटाए जाने के बाद खुलकर सामने आया। राघव चड्ढा पर आप ने आरोप लगाए हैं कि वो पार्टी के मुद्दे संसद में नहीं उठा रहे थे।

पंजाब के नेताओं ने भी लगाए आरोप

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को संसद में पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों को उठाने में कथित तौर पर विफल रहने पर राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी ’निष्क्रियता’ पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ है। एक संयुक्त बयान में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और पार्टी नेता कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि कई अहम मामलों पर चड्ढा की चुप्पी ’निराशाजनक’ है। चीमा ने कहा कि पंजाब के विधायकों द्वारा राज्यसभा के लिए चुने गए चड्ढा से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के मुद्दों का सशक्त प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने इससे जुड़ा ’एक भी संवेदनशील मुद्दा’ नहीं उठाया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'