देश

जो डर गया, समझो मर गया- राघव चड्ढा के वीडियो पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार, अनुराग ढांडा ने भी घेरा

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का वीडियो जारी होने के बाद अब आप की ओर से पलटवार शुरू हो गया है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो जारी कर राघव चड्ढा पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Image

आप नेता सौरभ भारद्वाज और अनुराग ढांडा

आप नेता सौरभ भारद्वाज और अनुराग ढांडा ने अब राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर पलटवार किया है। राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।' जिसके बाद अब आम आदमी पार्टी की ओर से सौरभ भारद्वाज ने मोर्चा संभाल लिया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'राघव भाई, अभी आपका वीडियो देखा। मैं बस इतना ही कहूंगा- जो डर गया, समझो वो मर गया। हम सब अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं।

सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा को समोसे वाली बात पर घेरा

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि हम सबको तो लोगों के मुद्दे उठाने थे, सरकार की आंख में आंख डालके। आज सरकार विरोध करने वालों की आवाज दबा रही है। सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई संसद में सॉफ्ट पीआर करे। संसद में छोटी पार्टी का एक लिमिटेड समय होता है, उसमें अगर कोई समोसों की बात उठा रहा है तो उससे जरूरी ये है कि देश के मुद्दों की बात उठाए।

अनुराग ढांडा ने भी घेरा

सौरभ भारद्वाज के साथ-साथ आप नेता अनुराग ढांडा ने भी राघव चड्ढा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा- "हम केजरीवाल के सिपाही हैं। निडरता पहली पहचान है हमारी। कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए? संसद में थोड़ा सा समय मिलता है बोलने का पार्टी को, उसमें या तो देश बचाने का संघर्ष कर सकते हैं या एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने का। गुजरात में हमारे सैंकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए, क्या सांसद साहब सदन में कुछ बोले? पश्चिम बंगाल में वोट का अधिकार छीना जा रहा है। सदन में प्रस्ताव आया CEC के खिलाफ तो भाई साहब ने साइन करने से मना कर दिया। पार्टी ने सदन से वाकआउट किया तो मोदी जी की हाजिरी लगाने के लिए बैठे रहते हैं। पिछले कुछ सालों से तुम डर गए हो राघव। मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो। देश के असली मुद्दों पर बोलने से घबराते हो। जो डर गया वो….."।

राघव चड्ढा के खिलाफ आप का एक्शन

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर चड्ढा को सदन में पार्टी के उपनेता पद से हटाने का आग्रह किया और उनके स्थान पर पंजाब के सांसद अशोक मित्तल का नाम प्रस्तावित किया। सूत्रों के अनुसार, पत्र में कहा गया है कि चड्ढा को सदन में बोलने के लिए ’आप’ के निर्धारित कोटे से समय आवंटित नहीं किया जाना चाहिए। चड्ढा पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!