West Bengal Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण का मतदान हुआ। राज्य में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। 4 मई मतगणना होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। तमाम एग्जिट पोल्स के अनुसार पश्चिम बंगाल में इस बार ममता बनर्जी का सत्ता से बाहर होना तय है और पहली बार भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने की स्थिति में होगी। हालांकि, एक एग्जिट पोल ऐसा भी रहा, जिसके अनुसार राज्य में एक बार फिर ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस सत्ता में लौट रही हैं।
आज मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आने लगे। कई प्रमुख सर्वे एजेंसियों ने अपने अनुमान जारी किए हैं। विभिन्न एग्जिट पोल में विभिन्न पार्टियों के प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग आकलन सामने आए हैं। अलग-अलग एग्जिट पोल्स के नतीजे यहां नीचे देखें -
Matrize Exit Poll
भाजपा : 146-161
तृणमूल कांग्रेस : 125-140
अन्य : 0-10
Chanakya Strategies Exit Poll
तृणमूल कांग्रेस : 130-140
भाजपा : 150 -160
कांग्रेस : 00
अन्य : 06-10
प्रजा पोल Exit Poll
भाजपा : 178-208
तृणमूल कांग्रेस : 85-110
अन्य : 00-05
Peoples Pulse
तृणमूल कांग्रेस : 178-189
भाजपा : 95-110
कांग्रेस : 1-3
वाम दल : 0-1
अन्य : 0
पश्चिम बंगाल चुनाव के दोनों चरणों में इस बार बम्पर वोटिंग हुई। पहले चरण में 92 फीसद से ज्यादा मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में भी आज 91 फीसद से ज्यादा मतदान की खबर है। पश्चिम बंगाल में 1982 के बाद से लगातार 70 फीसद से अधिक मतदान होता रहा है। जबकि 2006 से अब तक हर बार 80 फीसद से ज्यादा वोटिंग होते आई है। लेकिन इस बार मतदान ने सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए और मतदान 90 फीसद के आंकड़े को भी पार कर गया।
2011 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कुल 84.33 फीसद मतदान हुआ था और जबकि इससे पहले 2006 के चुनाव में 81.97 फीसद वोटिंग हुई थी। सत्ता विरोधी लहर में बंपर वोटिंग हुई और ममता बनर्जी पहली बार पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री बनीं। इसके बाद 2016 के चुनाव में 82.66 फीसद वोट पड़े और TMC ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इसके बाद साल 2021 में मतदान प्रतिशत कुछ कम जरूर हुआ लेकिन इस बार भी 80 फीसद से ज्यादा यानी 81.56 प्रतिशत मतदान रहा और दीदी लगातार तीसरी बार सत्ता में बनी रहीं। लगातार हाई पर्सेंटेज के साथ जीतने वाली दीदी एग्जिट पोल्स के अनुसार 2026 के विधानसभा चुनाव में दीदी को सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ेगा। इस बार रिकॉर्ड 92 फीसद से अधिक के वोट पड़े।
आजादी के बाद चुनाव दर चुनाव पश्चिम बंगाल में वोटिंग पर्सेंटेज
| साल | वोटिंग पर्सेंटेज |
| 1951 | 42.23 |
| 1957 | 47.64 |
| 1962 | 55.55 |
| 1967 | 66.1 |
| 1969 | 66.51 |
| 1971 | 62.03 |
| 1972 | 60.82 |
| 1977 | 56.15 |
| 1982 | 76.96 |
| 1987 | 75.66 |
| 1991 | 76.8 |
| 1996 | 82.94 |
| 2001 | 75.29 |
| 2006 | 81.97 |
| 2011 | 84.33 |
| 2016 | 82.66 |
| 2021 | 81.56 |
| 2026 | 92+ |
बता दें कि पहले चरण के चुनाव के लिए 30 मार्च 2026 को अधिसूचना जारी हुई थी। नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 6 अप्रैल थी और 9 अप्रैल तक उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का अवसर था। इसके बाद 23 अप्रैल को पहले चरण में मतदान हुआ, जिसमें मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 152 सीटों पर लगभग 92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
दूसरे चरण के लिए 2 अप्रैल को अधिसूचना जारी हुई थी। नामांकन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2026 थी और 13 अप्रैल तक नाम वापस लेने का समय दिया गया था। आज यानी 29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान में भी मतदाताओं ने उत्साह दिखाया और 142 सीटों पर 90 फीसद से अधिक मतदान दर्ज किया गया।
