शहर

Dussehra 2025: उज्जैन में दशहरा उत्सव पर मौसम का साया, रावण का विशाल पुतला हुआ धराशाई-Video

तेज हवा के कारण दशहरा मैदान और कार्तिक मेला ग्राउंड में खड़ा रावण का पुतला अचानक तेज हवा के कारण गिरकर धराशाई हो गया जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Image

रावण का विशाल पुतला अचानक धराशाई हो गया

उज्जैन में दशहरा उत्सव के दौरान मौसम ने एक अप्रत्याशित मोड़ ले लिया। गुरुवार की शाम तेज आंधी के चलते दशहरा मैदान और कार्तिक मेला ग्राउंड में खड़ा रावण का विशाल पुतला अचानक धराशाई हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में रावण के निर्माण में लगे दो कारीगर को हल्की चोटें आईं।

दशहरा मैदान और कार्तिक मेला ग्राउंड में हजारों लोग रावण दहन का उत्सव देखने के लिए एकत्रित हुए थे, लेकिन अचानक आई तेज आंधी ने सबको चौंका दिया। थोड़ी ही देर में बारिश भी शुरू हो गई, जिससे उत्सव का माहौल पूरी तरह से बिगड़ गया।

हालांकि, उत्सव समिति ने इस घटना को सकारात्मक रूप से लिया। उनका कहना था कि "प्रकृति ने रावण को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया है। वह भले ही गिरा है, लेकिन अभी मरा नहीं हैं। हमने बुराई का अंत करने का संकल्प लिया है।"

बाद में, समिति ने रंगारंग आतिशबाजी के बीच गिरे हुए रावण के पुतले का दहन किया। यह घटना केवल दशहरा मैदान में ही नहीं, बल्कि कार्तिक मेला मैदान में भी हुई, जहां रावण का पुतला गिरने के बाद वहां भी दहन किया गया।

मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही चेतावनी दी थी कि दशहरे पर आंधी और बारिश की संभावना है, लेकिन दिन भर आसमान साफ और धूप खिली रही। शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे दशहरा उत्सव में खासा खलल पड़ा। दशहरा मैदान उत्सव और कार्तिक मेला ग्राउंड में रावण दहन को देखने आए प्रत्येकदर्शियों ने बताया कि हमारे सामने ही रावण तीन हिस्सों में गिरा जिसका वीडियो भी लोगों ने गिरते हुए बनाया है सोशल मीडिया पर भी गिरते हुए रावण का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article