शहर

Vrindavan News: नए साल पर बांके बिहारी के दर्शन का है प्रोग्राम, जाने से पहलें देखें यातायात व्यवस्था

Vrindavan News: नए साल पर बांके बिहारी के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए गए हैं और सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Image

नए साल पर वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन के लिए यातायात व्यवस्था में किए बदलाव

Vrindavan News: बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए दिन प्रतिदिन भीड़ बढ़ती जा रही है। लोग भारी मात्रा में रोजाना दर्शन करने के लिए वृंदावन पहुंच रहे हैं। शनिवार, रविवार के अलावा अन्य छुट्टी वाले दिनों में दर्शन करने वाले लोगों की संख्या रोजाना से अधिक होती है। इसी बीच नए साल की तैयारी शुरू हो गई है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद भी है। इस स्थिति को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ये व्यवस्था 25 दिसंबर से शुरू होगी और 2 जनवरी तक लागू रहेगी।

नए साल पर बांके बिहार के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर जब इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस साल करीब 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए 25 दिसंबर से बाहरी वाहनों के प्रवेश को बंद किया जाएगा।

10 लाख श्रद्धालु आने की संभावना

नए साल यानी 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2024 को बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े यातायात व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए गए हैं। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बलों की भी तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार बांके बिहारी मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए और उनकी सुरक्षा को कायम रखने के लिए 250 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी और बैरिकेडिंग भी की जाएगी।

नए साल पर ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था

ये व्यवस्था 25 दिसंबर 2023 से 2 जनवरी 2024 तक लागू रहेगी। बता दें कि 25 दिसंबर से बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

- राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से आने वाले वाहनों को छटीकरा मार्ग में मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।

- मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को पार्किंग सुविधा सौ शैय्या अस्पताल के सामने बनी पार्किंग में दी जाएगी।

- यमुना एक्सप्रेस वे की ओर से आने वाले वाहनों को दारुक पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।

- इन तीनों रूटों पर अस्थाई पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।

- मथुरा, दारुक पार्किंग, मल्टीलेवल पार्किंग के अलावा सुनरख मार्ग, रुक्मणी विहार, कैलाश चौराहा, पानीगांव पुल, पानीगांव तिरहा और परिक्रमा मार्ग पर बैरियर लगाए गए हैं। इसके साथ ही भारी मात्रा में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!