दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने फिर से अपनी बात दोहराते हुए कहा है कि भविष्य के लिए पैसा बचाना बेकार है। उन्होंने लोगों से खुलकर जिदंगी जीने की सलाह दी है। अब आप सोच रहेंगे होंगे मास्क के इस दावे के पीछे की थ्योरी क्या है? आपको बता दें कि मस्क ने AI को लेकर एक ऐसे भविष्य की कल्पना की है, जिसमें दुनिया के हर इंसान के पास प्रचुर संसाधन होंगे। उस समय पैसे की कोई जरूरत नहीं रहेगी। X पर एक पोस्ट में, इस टेक अरबपति ने लिखा कि AI से चलने वाले "बेहद समझदार और प्रचुरता वाले" भविष्य में पैसे बचाना बेकार है।"
उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं जहां हर चीज प्रचुर मात्रा में होगी। उन्होंने आगे कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि आप पूरी तरह से लापरवाह हो जाएं, लेकिन वैसे भी कुछ सालों में इनमें से ज्यादातर चीजों का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।
AI और रोबोट बदल देंगे दुनिया
मस्क ने कहा कि AI और रोबोट इतनी सारी चीज़ें बनाएंगे और इतनी सेवाएँ देंगे कि इंसानों के लिए करने को कुछ बचेगा ही नहीं। मस्क के अनुसार, आने वाले समय में AI से एक बहुत बड़ा आर्थिक बदलाव आएगा। इसमें रोबोट द्वारा बनाई गई वस्तुओं और सेवाओं की मात्रा, पैसे की वास्तविक आपूर्ति से कहीं अधिक हो जाएगी, जिससे खुदरा कीमतें गिरकर लगभग शून्य तक आ जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि रोबोट से काम लेना सस्ता होगा और वे लगातार काम कर सकेंगे, इसलिए उत्पादन की लागत लगभग खत्म हो जाएगी।
जब वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति के लिए इंसानी मजदूरों को भुगतान करने की जरूरत ही नहीं रहेगी, तो पैसे की पारंपरिक अहमियत भी खत्म हो जाएगी। मस्क ने साफ तौर पर कहा, "मुझे लगता है कि भविष्य में एक समय ऐसा आएगा जब पैसे का कोई महत्व नहीं रह जाएगा।"
Google के पूर्व इंजीनियर नहीं कर रहे सेविंग
आपको बता दें कि Google के पूर्व इंजीनियर और मशीन इंटेलिजेंस रिसर्च इंस्टीट्यूट (MIRI) के अध्यक्ष नैट सोरेस ने एआई के चलते सेविंग करना बंद कर दिया है। उन्हें आशंका है कि AI अगले 10 वर्षों में मानवता के अस्तित्व के लिए खतरा बन सकता है। इसी वजह से उन्होंने पिछले करीब 10 वर्षों से रिटायरमेंट के लिए बचत करना बंद कर दिया है।
