वाराणसी

Varanasi Balloon Festival: 17 जनवरी से बैलून में बैठकर देख सकेंगे पूरा वाराणसी, यूएस-इटली से आ रहे बैलून पायलट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 05:26 PM IST

Varanasi Balloon Utsav: वाराणसी में एक बार फिर दिलचस्प आयोजन हो रहा है। इस आयोजन का नाम है- बैलून उत्सव। इसमें हॉट एयर बैलून में बैठकर लोग यहां की खूबसूरती को निहार सकेंगे। इसको लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसमें कई विदेशी पर्यटक भी शामिल होंगे। इससे पहले भी यह आयोजन हो चुका है।

Image

हॉट एयर बैलून पर बैठकर लोग देख सकेंगे वाराणसी को (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 17 से 20 जनवरी तक आयोजित होगा बैलून उत्सव
  • एससीओ देशों के प्रतिनिधि उत्सव में होंगे शामिल
  • 10 विदेशी और 2 देसी पायलट उड़ाएंगे हॉट एयर बैलून

Varanasi News: वाराणसी के पर्यटन को नया आयाम हासिल होने वाला है। दिनोंदिन यहां पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फिर बैलून उत्सव का आयोजन हो रहा है। यह उत्सव 17 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक आयोजित होगा। इसमें एससीओ देशों (शंघाई सहयोग संगठन) के भी प्रतिनिधि शामिल होंगे। पर्यटन विभाग की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। विभाग के मुताबिक, बैलून उत्सव में हॉट एयर बैलून को 10 विदेशी और 2 देसी पायलट उड़ाएंगे।

इसके लिए पर्यटन विभाग ने पोलैंड, फिनलैंड, इटली, यूके और यूएस के पायलटों को आमंत्रण भेज दिया है। हर दिन 11 हॉट एयर बैलून उड़ाए जाएंगे। एक हॉट एयर बैलून रिजर्व रहना है। इनके उड़ान भरने के लिए तीन स्थान प्रस्तावित हुए हैं। इनमें डोमरी, सेंट्रल हिंदू ब्वॉयज स्कूल परिसर कमच्छा और संपूर्णानंद स्टेडियम सिगरा शामिल हैं।

हॉट एयर बैलून से सैर के लिए देने होंगे 500 रुपए

पर्यटन विभाग ने हॉट एयर बैलून से सैर करने के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया है। एक व्यक्ति को इस पर बैठकर वाराणसी का दृष्य देखने के लिए 500 रुपए देने होंगे। फिलहाल तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

2021 में हुआ था पहली बार आयोजन

वाराणसी में बैलून उत्सव का आयोजन पहली बार 2021 में हुआ था। तब भी 11 हॉट एयर बैलून उड़ाए गए थे। एक बैलून में 30 लोगों के सवार होने की क्षमता थी। करीब 1000 फीट की ऊंचाई तक बैलून गया था। इसमें वाराणसी के अलावा आसपास के कई क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए थे। यात्रियों को 45 मिनट की सवारी कराई गई थी। पिछली बार एयर बैलेन के लिए 4 स्टॉपेज बनाए गए थे। इनमें बीएलडब्ल्यू स्पोर्ट्स ग्राउंड, डोमरी, सीएचए स्पोर्ट्स ग्राउंड और सिगरा स्टेडियम शामिल था। इन सबके बीच को-ऑर्डिनेशन बनाकर रखा गया था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल की निगरानी में सभी बैलून उड़ाए गए थे।

इन जगहों पर भी होता है बैलून उत्सव

वाराणसी के अलावा कई जगहों पर काफी पहले से बैलून उत्सव का आयोजन हो रहा है। इनमें प्रमुख रूप से मैसूर, हम्पी, बीदर शामिल हैं। इन जगहों पर हर साल बड़े स्तर पर यह आयोजन होता है। इसमें हजारों लोग पहुंचते हैं। जमीन से काफी ऊंचाई पर जाकर शहर देखने के लिए सभी बहुत उत्साहित रहते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!