वाराणसी

Ghazipur News: गाजीपुर के नरवर गांव में दर्दनाक हादसा; करंट लगने से 4 की मौत, 3 घायल, पूजन कार्यक्रम में छाया मातम

गाजीपुर के नरवर गांव में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने खुशियों को मातम में बदल दिया। कशीदास बाबा के पूजन कार्यक्रम के दौरान, एक बांस हाईटेंशन लाइन से संपर्क में आ गया, जिससे तेज करंट लगने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

गाजीपुर में करंट लगने से 4 की मौत

Photo : Times Now Digital

Ghazipur News: गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव में बुधवार की सुबह एक दिल दहलाने वाली दुर्घटना घटी। कशीदास बाबा के पूजन कार्यक्रम के लिए मंडप तैयार किया जा रहा था, तभी अचानक एक बांस ऊपर से गुजर रही 33,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से संपर्क में आ गया। इस हादसे ने पलभर में खुशियों को मातम में बदल दिया।

तेज करंट लगने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में छोटेलाल यादव (35), रविंद्र यादव उर्फ कल्लू (29), गोरख यादव (23) और अमन यादव (19) शामिल हैं। वहीं, अभिरिक यादव (16), संतोष यादव (32) और जितेंद्र यादव (30) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मातम का माहौल

गांव में हर ओर मातम का माहौल है। जहां देवी-देवताओं के जयकारे गूंजने वाले थे, वहां अब सिर्फ सन्नाटा और आंसू हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इस पूजन कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के आने की भी सूचना थी। यह हादसा पूरे इलाके में शोक और संवेदना की लहर फैला गया है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article