बिजनेस

सोने का भाव आज का 15 जुलाई 2026: लुढ़के रेट, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K के दाम दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 15 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का भाव आज का 15 जुलाई 2026: लुढ़के रेट, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K के दाम दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 15 July 2026 : मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहा है। आज फिर कीमतों में गिरावट हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज दोपहर तक 0.21% घटकर यानी 297 रुपये गिरावट के साथ 1,41,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,42,257 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत बढ़कर 4,071.40 डॉलर प्रति औंस हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के स्तर पर ही बनी रही। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 1,42,470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक 141882 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो दोपहर तक 1,41,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 141908 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 14 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट सोना₹14,247₹142,470₹403,896₹166,174
22 कैरेट सोना₹13,060₹130,598₹370,238₹152,326
20 कैरेट सोना₹11,873₹118,725₹336,580₹138,479
18 कैरेट सोना₹10,685₹106,853₹302,922₹124,631
16 कैरेट सोना₹9,498₹94,980₹269,264₹110,783
14 कैरेट सोना₹8,311₹83,108₹235,606₹96,935
12 कैरेट सोना₹7,124₹71,235₹201,948₹83,087
10 कैरेट सोना₹5,936₹59,363₹168,290₹69,239

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 141882 रुपये प्रति 10 ग्राम141770 रुपये प्रति 10 ग्राम141908 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 141314 रुपये प्रति 10 ग्राम141202 रुपये प्रति 10 ग्राम141340 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 129964 रुपये प्रति 10 ग्राम129861 रुपये प्रति 10 ग्राम129988 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 106412 रुपये प्रति 10 ग्राम106328 रुपये प्रति 10 ग्राम106431 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 83001 रुपये प्रति 10 ग्राम82936 रुपये प्रति 10 ग्राम83016 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹143720₹131750₹107820
मुंबई₹143570₹131600₹107670
कोलकाता₹143570₹131600₹107670
चेन्नई₹143780₹131800₹110000
पटना₹143620₹131650₹107720
लखनऊ₹143720₹131750₹107820
अयोध्या₹143720₹131750₹107820
मेरठ₹143720₹131750₹107820
कानपुर₹143720₹131750₹107820
गाजियाबाद₹143720₹131750₹107820
नोएडा₹143720₹131750₹107820
गुरुग्राम₹143720₹131750₹107820
चंडीगढ़₹143720₹131750₹107820
जयपुर₹143720₹131750₹107820
लुधियाना₹143720₹131750₹107820
गुवाहाटी₹143570₹131600₹107670
इंदौर₹143620₹131650₹107720
अहमदाबाद₹143620₹131650₹107720
वडोदरा₹143620₹131650₹107720
सूरत₹143620₹131650₹107720
पुणे₹143570₹131600₹107670
नागपुर₹143570₹131600₹107670
नासिक₹143600₹131630₹107700
बैंगलोर₹143570₹131600₹107670
भुवनेश्वर₹143570₹131600₹107670
रायपुर₹143570₹131600₹107670
हैदराबाद₹143570₹131600₹107670

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में मांग कमजोर रहने से कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमत 700 रुपये गिरकर 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 700 रुपये कमजोर होकर 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर समेत) पर आ गया। यह पिछले कारोबारी सत्र में 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,020.13 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 1,303 रुपये की तेजी के साथ 58,189 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,303 रुपये यानी 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,41,612 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,030.57 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कीमतें अपेक्षाकृत मजबूत रहने के बावजूद आभूषण विक्रेताओं और औद्योगिक उपभोक्ताओं की सुस्त मांग के चलते बाजार पर दबाव बना रहा। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार की तेज गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में सुधार की कोशिश देखी गई, लेकिन कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, महंगाई की चिंताओं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त मौद्रिक रुख की आशंकाओं के कारण तेजी सीमित रही। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों की ताजा लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article