वाराणसी

Varanasi News: काशी के 32वें दौरे पर पीएम मोदी, ये है आज का कार्यक्रम

Varanasi News: आज पीएम मोदी काशी के दौरे पर हैं। अपनी इस यात्रा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे और तमिल संगमम के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे।

Image

आज काशी पहुंचेंगे पीएम मोदी, भारत संकल्प यात्रा में होंगे शामिल

Photo : BCCL

Varanasi News: काशी के दौरे पर रहेंगे आज प्रधानमंत्री मोदी। काशी का ये उनका 32वां दौरा है। तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव पर जीत हासिल करने के बाद आज पीएम मोदी काशी के कटिंग मेमोरियल होने वाली विकसित भारत की संकल्प यात्रा में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। बता दें कि पीएम मोदी काशी के दो दिन के दौरे पर हैं। वह क्षेत्र में रविवार और सोमवार तक रहेंगे। आइए आपको उनके इस दौरे के कार्यक्रम के बारे में बताएं...

भारत संकल्प यात्रा में होंगे शामिल

आज काशी में होने वाली भारत संकल्प यात्रा में पीएम मोदी के शामिल होने से पहले तैयारी का जायजा लेने पहुंचे थे सीएम योगी। विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद काशी में उनका पीएम का भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। एयरपोर्ट से लेकर नदेसर के 22 किलोमीटर रास्ते पर पीएम के स्वागत की तैयारी चल रही है।

ये है पीएम मोदी का आगे का कार्यक्रम

विकसित भारत संकल्प यात्रा के बाद शाम में पीएम काशी के तमिल संगमम का उद्घाटन करने 'नमो घाट' पर पहुंचेंगे। ये तमिल संगमम का दूसरा संस्करण है। नमो घाट से पीएम द्वारा कन्याकुमारी-वाराणसी तमिल संगमम ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। वहीं दिल्ली से वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का भी शुभारंभ किया जाएगा। इन दोनों ट्रेनों को मिलाकर कुल 5 ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी।

इसके अलावा पीएम द्वारा करीब 19,150 करोड़ रुपये की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी की 18 दिसंबर को पीएम मोदी विहंगम योग के सबसे बड़े केंद्र स्वर्वेद महामंदिर का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुचेंगे। इस कार्यक्रम के बाद पीएम बरकी के मिशन 2024 का शंखनाद करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!